PATNA जं पहुंचे रेलवे के महाप्रबंधक, यात्रियों से लिया फीडबैक

महाप्रबंधक तरूण प्रकाश ने PATNA जंक्शन पर होली के उपरांत यात्रियों की अतिरिक्त भीड को लेकर की गयी तैयारियों का लिया जायजा। महाप्रबंधक ने यात्रियों से बात-चीत कर लिया फीडबैक

पूर्व मध्य रेल द्वारा होली के उपरांत यात्रियों की सुविधा/सुरक्षा हेतु व्यापक प्रबंधक किए गए हैं। महाप्रबंधक तरूण प्रकाश स्वयं इसकी रियल टाइम मॉनिटरिंग कर रहे हैं। इसी क्रम में महाप्रबंधक ने गुरुवार की शाम PATNA जंक्शन पहुंचकर क्राउड मैनेजमेंट, साफ-सफाई, यात्री सुरक्षा सहित उपलब्ध करायी जा रही अन्य सुविधाओं का जायजा लिया। महाप्रबंधक ने पटना जंक्शन स्थित एकीकृत सुरक्षा प्रणाली नियंत्रण कक्ष (सीसीटीवी कैमरा का कंट्रोल रूम), यात्री प्रतीक्षालय, प्लेटफॉर्म, डिस्प्ले बोर्ड, कैटरिंग स्टॉल, पैदल ऊपरगामी पुल, सर्कुलेटिंग एरिया, पे एंड यूज आदि का जायजा लिया।

औरंगाबाद के इस विधायक का फिसला जुबान, कहा ‘राजद के सिपाही सुसाइड जैकेट पहन कूदेंगे बूथ पर’

PATNA
PATNA जं पर यात्री सुरक्षा प्रबंध का निरीक्षण करते महाप्रबंधक

निरीक्षण के क्रम में महाप्रबंधक ने PATNA जंक्शन पर यात्रियों से चर्चा कर उपलब्ध करायी जा रही यात्री सुविधाओं के संबंध में उनका फीडबैक लिया। उन्होंने PATNA जं. पर नई दिल्ली जा रही संपूर्ण क्रांति के यात्रियों से भी बातचीत कर उनका फीडबैक लिया। उन्होंने अधिकारियों को यात्री सुविधा के लिए निरंतर चौकस रहनेे का निर्देश दिया।

नामांकन के अंतिम दिन JAMUI में 12 प्रत्याशी ने कराया नामांकन

निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक ने पटना जं. पर उपस्थित प्रेस प्रतिनिधियों से वार्ता करते हुए कहा कि होली के उपरांत स्टेशनों पर यात्रियों की सुविधा हेतु पूर्व मध्य रेल द्वारा भीड़ प्रबंधन तथा यात्रियों की सुविधा एवं सुरक्षा हेतु कई कदम उठाए गए हैं। नई दिल्ली, मुंबई, पुणे, सूरत, सिकंदराबाद, कोटा, जयपुर, जोधपुर, रांची, टाटा आदि स्टेशनों के लिए पूर्व मध्य रेल के विभिन्न स्टेशनों से स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है। इस साल होली के दौरान 75 जोड़ी स्पेशल ट्रेन चलायी गयी। इन स्पेशल ट्रेनों द्वारा 317 फेरे लगाये जाएंगे। इन स्पेशल ट्रेनों द्वारा लगभग 05 लाख अतिरिक्त सीटें उपलब्ध करायी गयी हैं। होली के उपरांत अब तक पूर्व मध्य रेल द्वारा बिहार से देश विभिन्न शहरों के लिए होली स्पेशल ट्रेनों के 100 फेरे लगाए जा चुके हैं तथा प्रतीक्षा सूची और भीड़ पर नजर रखा जा रहा है तथा आवश्यकतानुसार और स्पेशल ट्रेन चलायी जा सकती है।

MUNGER में मकान मालिक के बेटे ने ही किया किराए पर चल रहे आंगनवाड़ी केंद्र में चोरी, कुछ ही घंटे में…

यात्रियों की सहायता हेतु प्रमुख स्टेशनों पर ‘‘मे आई हेल्प यू/हेल्प डेस्क‘‘ एवं मेडिकल बूथ बनाए गये हैं जहां संबंधित विभाग के वरिष्ठ कर्मचारी आवश्यक जानकारी के साथ निरंतर ड्यूटी पर तैनात हैं। यात्रा टिकट प्राप्त करने में दिक्कत ना हो इसके लिए प्रमुख स्टेशनों पर आवश्यकतानुसार अतिरिक्त टिकट काउंटर खोल गये हैं।

PATNA से चंदन की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/

PATNA

Mithilesh Kumar Singh First Death Anniversary: कामरेड मिथिलेश कुमार सिंह की...

Mithilesh Kumar Singh First Death Anniversary: शनिवार को रामगढ़ जिले के डांडी ब्लॉक में गिद्दी हॉस्पिटल चौक पर CPI (ML) और बिहार कोलियरी वर्कर्स यूनियन...

Sarath Woman Death Case: देवघर के सारठ में महिला की संदिग्ध...

Sarath Woman Death Case: देवघर ज़िले के सारठ थाना क्षेत्र के दीवान डुमरिया गाँव में संदिग्ध हालात में एक 30 वर्षीय महिला की मौत का...

Nirsa Elevated Bridge: निरसा एलिवेटेड ब्रिज पर नया विवाद! NHAI पर...

Nirsa Elevated Bridge: निरसा में बन रहे एलिवेटेड ब्रिज को लेकर विवाद बढ़ता दिख रहा है। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में, निरसा नागरिक समिति ने नेशनल...