Sunday, October 26, 2025
Loading Live TV...

Latest News

चाय काफी से लेकर गार्बेज कलेक्शन तक पीएम मोदी को मन की बात की दिलचल्प और खास बातें …..

चाय काफी से लेकर गार्बेज कलेक्शन तक पीएम मोदी को मन की बात की दिलचल्प और खास बातें ..... पीएम मोदी मन की बात : पीएम मोदी ने मन की बात कार्यक्रम के बहाने आज देशवासियों को फिर संबोधित किया । पीएम मोदी ने देशवासियों को छठ महापर्व का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि अगर मौका मिले तो सभी लोग छठ उत्सव में एक बार जरूर भाग लें। छठ महापर्व भारत की एकता का सबसे बड़ा और सुंदर उदाहरण है। सामाजिक एकता का सबसे सुंदर उदाहरण हैं छठ महापर्व पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि छठ का महापर्व संस्कृति, प्रकृति और समाज...

रांची-लोहरदगा हाईवे पर चलती बस में अचानक लगी आग, 40 से अधिक यात्री बाल-बाला बचे

Ranchi: राजधानी के निकट शनिवार शाम लगभग 5 बजे एक बड़ी दुर्घटना होते-होते रुक गई। जानकारी के अनुसार मांडर-बाजारटांड़ के पास हाईवे पर यात्रा कर रही एक यात्री बस अचानक आग की लपटों में घिर गई। यह बस रांची से निकल कर चतरा की ओर जा रही थी। यात्रा के समय इसमें लगभग 40 यात्री मौजूद थे। यात्रियों की सतर्कता से टला बड़ा हादसाः पुलिस अधिकारी ने बताया कि बस में अचानक आग लगने के बाद चालक और अन्य यात्रियों की सतर्कता ने बड़ा हादसा टाल दिया। यात्रियों ने तुरंत बस को छोड़ दिया और सुरक्षित स्थान पर चले गए।...

छठ पर्व की तैयारियां और यादों में स्वर कोकिला शारदा सिन्हा

छठ पर्व की तैयारियां और यादों में स्वर कोकिला शारदा सिन्हा पटना : बिहार चुनाव के बीच छठ की तैयारियों में मस्त है बिहारवासी। हर तरफ माहौल भक्तिमय बना है। रेलवे स्टेशन और बस अड्डे पर प्रवासियों की लौटती भीड़ दिख रही है। वहीं बाजार भी छठ की तैयारियों को लेकर सज चुका है। ऐसे में दूर कहीं बजती छठ गीतों से सहज ही स्वर कोकिला शारदा सिन्हा की याद ताजा हो जाती है।शारदा सिन्हा के गीतों से छठ की पहचान जी हॉं, छठ हो और शारदा सिन्हा की चर्चा ना हो यह तो बेईमानी होगी। यूँ कहें कि शारदा सिन्हा...

CM नीतीश ने आंगनबाड़ी सेविकाओं व सहायिकाओं के एक शिष्टमंडल से की मुलाकात

“Efficient supply chain and cargo logistics service in Bihar and Jharkhand”
Advertisment

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से एक अणे मार्ग स्थित ‘लोक संवाद’ में बिहार राज्य के आंगनबाड़ी सेविकाओं एवं सहायिकाओं के शिष्टमंडल ने शिष्टाचार मुलाकात की। शिष्टाचार मुलाकात के क्रम में आंगनबाड़ी सेविकाओं एवं सहायिकाओं ने अपनी समस्याएं मुख्यमंत्री के समक्ष रखीं।

मुख्यमंत्री ने आंगनबाड़ी सेविकाओं एवं सहायिकाओं की समस्याओं को सुनने के बाद कहा कि राज्य में आंगनबाड़ी सेवाओं में बेहतरी के लिए कई कदम उठाए गए हैं। आंगनबाड़ी सेविकाओं एवं सहायिकाओं का मानदेय में समय-समय पर वृद्धि की जाती रही है। उन्होंने कहा कि आप सबने जो मांग की है, उसके आधार पर आंगनबाड़ी सेविकाओं एवं सहायिकाओं के मानदेय में सम्मानजनक वृद्धि की जाएगी। उन्होंने कहा कि जो आंगनबाड़ी सेविकाएं एवं सहायिकाएं हड़ताल अवधि में चयनमुक्त कर दी गई थी, उनकी वापसी की जाएगी।

इस अवसर पर वित्त, वाणिज्य कर एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. एस सिद्धार्थ, वित्त विभाग के प्रधान सचिव अरविंद कुमार चौधरी, समाज कल्याण विभाग के सचिव प्रेम सिंह मीणा, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार और समेकित बाल विकास सेवायें के निदेशक कौशल किशोर उपस्थित थे।

विवेक रंजन की रिपोर्ट 

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Related Posts

चुनाव प्रचार में मंच से गिरे बाहुबली अनंत सिंह, मची भगदड़

चुनाव प्रचार में मंच से गिरे बाहुबली अनंत सिंह, मची भगदड़ मोकामा : विधानसभा चुनाव में दो बाहुबलियों अनंत कुमार सिंह और सूरजभान सिंह के...

Bihar Election 2025: बागियों पर जदयू का एक्शन, 11 नेताओं को...

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जनता दल (यूनाइटेड) (JDU) ने संगठन के भीतर बगावत पर सख्त रुख अपनाया है। पार्टी ने...

सम्राट ने कहा- बिहार अब बढ़ता बिहार है, लालू यादव अब...

पटना : बिहार के उपमुख्यमंत्री और मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा सीट से एनडीए के प्रत्याशी सम्राट चौधरी ने आज राजद के अध्यक्ष लालू...
152,000FansLike
25,000FollowersFollow
628FollowersFollow
651,000SubscribersSubscribe
WhatsApp Join our WhatsApp Channel