दरभंगा में फिसली CM NITISH की जुबान, RJD पर कटाक्ष करते हुए कहा…

दरभंगा: दरभंगा लोकसभा सीट पर मतदान चौथे चरण में 13 मई को होना है। मतदाताओं को अपने पक्ष में लाने के लिए सभी दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है। इसी कड़ी में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एनडीए उम्मीदवार के समर्थन में अलीनगर विधानसभा के तारडीह प्रखंड के पोखर भिंडा स्टेडियम में जनसभा करने पहुंचे। जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की एक बार फिर जुबान फिसल गई।

नीतीश कुमार ने सबसे पहले अपने और बीजेपी के संबंध का जिक्र किया और कहा कि हमलोग का संबंध 1995 से है। हांलाकि बीच में हमसे दो बार गलती हुई। लेकिन जब उनलोगों ने गड़बड़ी किया, तो हमने उनलोगों को हटा दिया। अब हमने फैसला कर लिया है कि कभी भी हम इधर उधर नहीं जाएंगे। सब दिन हमलोग भाजपा के साथ रहेंगे।

नीतीश कुमार ने कहा कि 2005 से पहले बिहार में क्या था। बिना नाम लिए लालू प्रसाद पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि इनलोगों ने कौन सा काम किया है। वहीं नीतीश की जुबान फिसल गई और उन्होंने तेजस्वी का बिना नाम लेते हुए कहा कि “हम तो दो बार उसे उप मुख्यमंत्री बनाये और जब गड़बड़ किया तो हम हट गए 1994 में “। बाद में 1995 में हमलोग एक साथ हुए। ये लोग कोई काम नही किया।

वही नीतीश कुमार ने परिवारवाद और जंगलराज की याद दिलाते हुए कहा कि उस वक्त शाम में कोई घर से नहीं निकलता था। अपने हटे तो बीबी को मुख्यमंत्री बना दिया। उन्होंने 9 बेटा बेटी को पैदा किया। कितना बेटा बेटी को बना दिया है। हमलोग किसी परिवार के खिलाफ है। परिवारवाद को बढ़ावा नहीं देते। हमलोग सबको अपना परिवार मानते है।

वही दरभंगा एम्स की चर्चा करते हुए कहा कि बिहार में दूसरा एम्स का प्रस्ताव आया। तो हमने ही दरभंगा का नाम लिया था। हमलोग चाहते थे दरभंगा में एम्स हो जाए। पहले DMCH में जगह तय हुआ। लेकिन बाद ने हमलोग ने एक और जगह शोभन को तय किया। वही उन्होंने एनडीए के मंच पर बीजेपी पर चुटकी लेते हुए कहा की पहले नई जगह को नहीं मान रहे थे। अब सब लोग मान लिए है। अब सबको अच्छा लगा है। अब दरभंगा में एम्स बनने वाला है।

दरभंगा से रवि झा की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें- JDU का दावा OBC AND SC को आरक्षण देने वाला बिहार है पहला राज्य

CM NITISH CM NITISH CM NITISH

CM NITISH

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img