Purnia में आज CM नीतीश की प्रगति यात्रा, देंगे 500 करोड़ की सौगात

पूर्णिया : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज यानी 28 जनवरी को पूर्णिया में प्रगति यात्रा करेंगे। साथ ही सीएम पूर्णिया वासियों को 500 करोड़ रुपए की सौगात देंगे। वहीं कई योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास होगा। नीतीश कुमार पूर्णिया में सबसे पहले सुबह 11:00 बजे मजरा पंचायत के कामाख्या स्थान पहुंचेंगे, जहां वह सबसे पहले मां कामाख्या मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे। फिर जीविका दीदी से बात करेंगे। इसके साथ मुख्यमंत्री जिला प्रशासन द्वारा लगाए गए कई स्टॉल का मुख्यमंत्री निरीक्षण करेंगे।

मुख्यमंत्री धमदाहा विधानसभा क्षेत्र में ही करीब 200 करोड़ रुपए की लागत से कई योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। जिसमें मुख्य रूप से ढोकवा मोड से एयरपोर्ट तक रोड का शिलान्यास और भुटहा मोड़ से शहर के उत्तरी छोर का रिंग रोड बाईपास का शिलान्यास मुख्यमंत्री द्वारा किया जाएगा। वहीं समाहरणालय में बने अध्याधुनिक सभागार का भी मुख्यमंत्री उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा रंगभूमि मैदान में खेल ट्रैक और स्विमिंग पूल का शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की गई है। बड़ी संख्या में पुलिस बल को सुरक्षा व्यवस्था में लगाया गया है।

यह भी देखें :

यह भी पढ़े : नीतीश की बिगड़ी तबीयत, 28 को होगी पूर्णिया में प्रगति यात्रा

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर शहर के कई रूट में परिवर्तन

पूर्णिया में ट्रैफिक सिस्टम में कई तरह के परिवर्तन किए गए हैं। जिसमें काझा से बनभाग होते हुए पूर्णिया आने वाले सड़क पर सभी प्रकार के वाहनों का परिचालन सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक प्रतिबंधित रहेगा। वहीं पूर्णिया शहर में बड़े वाहनों का प्रवेश सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक वाहनों का परिचालन नहीं होगा। इसके अलावा मरंगा बाईपास से हरदा होते हुए कुरसेला जाने वाली सड़क पर बड़े वाहनों का परिचालन सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक प्रतिबंधित रहेगा। वहीं गिरजा चौक से थाना चौक होते हुए वनभाग की ओर जाने वाली सड़क पर सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक तक सभी प्रकार के वाहनों का परिचालन नहीं किया जाएगा।

इसके अलावा थाना चौक से सर्किट हाउस होते हुए कोर्ट स्टेशन जाने वाली सड़क पर प्रातः 10 बजे से शाम चार बजे तक सभी प्रकार के वाहनों का परिचालन प्रतिबंधित रहेगा। वहीं आरएन साह चौक से थाना चौक जाने वाली सड़क पर सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक सभी वाहनों का परिचालन नहीं होगा। वहीं जीरोमाइल गुलाबबाग से कटिहार मोड़ होते हुए आरएन साह चौक आने वाली सड़क पर सुबह छह से शाम पांच बजे तक बड़े वाहनों का तथा दोपहर 12 से शाम पांच बजे तक सभी प्रकार के वाहनों के परिचालन पर रोक रहेगी।।

पूजा मिश्रा की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!