CM Nitish का काम बोलता है और तेजस्वी का ट्वीट, अशोक चौधरी ने…

पटना: बिहार के मंत्री अशोक चौधरी आगामी 26 नवंबर को बिहार में भीम संसद और संविधान दिवस मनाएंगे। मामले को लेकर उन्होंने एक प्रेस वार्ता करते हुए कहा कि हमने पिछले वर्ष भी भीम संसद आयोजित किया था इस बार फिर से करेंगे। भीम संसद का आयोजन 26 नवंबर को पटना के बापू सभागार में किया जाएगा। इसके साथ ही आगामी 14 अप्रैल को दलित महाकुंभ का आयोजन किया जायेगा। अशोक चौधरी ने कहा कि कार्यक्रम में सीएम नीतीश भी शामिल होंगे।

विपक्ष पर साधा निशाना

अशोक चौधरी ने संविधान दिवस मनाने के मामले को लेकर विपक्ष पर भी निशाना साधा और कहा कि विपक्ष के लोग हंगामा करते हैं कि वे संविधान बचा रहे हैं लेकिन वे संविधान दिवस तो मनाते नहीं हैं। हम लोगों ने ही संविधान मनाने का निर्णय लिया और हम लोग मनाते हैं। हमलोगों ने बाबा साहब के जयंती के अवसर पर संविधान दिवस मनाएंगे।

दलितों को किया गया प्रताड़ित

अशोक चौधरी ने कहा कि दलितों को सबसे अधिक प्रताड़ित किया गया। दलितों को छुआछूत का सामना करना पड़ा। आज दलित सबसे अंतिम पायदान पर है। इसलिए उसे एकजुट करना है। दलित अगर एकजुट रहेगा तो आने वाले समय में दलितों का भी विकास होगा

ट्वीट के राजा हैं तेजस्वी

अशोक चौधरी ने सरकार पर तेजस्वी के आरोपों को लेकर कहा कि हमारे नेता नीतीश कुमार का काम बोलता है और तेजस्वी यादव का ट्वीट। उन्हें राज्य की समस्याओं से कोई लेना देना तो है नहीं वे दिल्ली मुंबई घूमते घूमते हैं और ट्वीट करते रहते हैं। उन्हें और कुछ आता कहां है, वे तो बस ट्वीट करने में व्यस्त रहते हैं।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-  CM बाढ़ पीड़ितों के खाते में डीबीटी के माध्यम से भेजेंगे राहत राशि

 पटना से महीप राज की रिपोर्ट

CM Nitish CM Nitish CM Nitish

CM Nitish

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!