पटना : बिहार के मुखिया नीतीश कुमार इस समय एक्शन में दिख रहे हैं। नीतीश कुमार आज फिर सचिवालय में अचानक दिखायी दिए। सीएम नीतीश आज भी सुबह साढ़े नौ बजे पुराना सचिवालय पहुंचे। पुराना सचिवालय में अधिकारियों की उपस्थिति का जायजा लिया। कई विभागों में कर्मचारी और अधिकारियों की हाजरी का जायजा लिया। नीतीश के निरीक्षण से सचिवालय कर्मियों में हड़कंप मच गया। बुधवार को भी नीतीश कुमार अचानक सचिवालय पहुंचे थे।
वहीं अगर आज की बात कर ले तो नीतीश कुमार अपने करीबी मंत्री विजय कुमार चौधरी के विभाग में छापा मारा जहां पर देखा कि कई कर्मचारी लापता थे। उन्होंने वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी से कहा कि आपके साहब कहां हैं और आप कब आए हैं। उन्होंने कहा कि सर आपके आने से पहले यहां पर आ गए हैं। वहीं दूसरी तरफ देखा जाए तो आज कर्मचारियों में अलग देखने को मिला है वह लोग समय से पहले भी कई कर्मचारी पहुंच गए। कई कर्मचारी तो मुख्यमंत्री के जाने के बाद आए हैं। अब यह देखना होगा कि मुख्यमंत्री का सिलसिला कबतक बरकरार रहता है। क्या सच में बिहार का सिस्टम का दुरुस्त होगा।
विवेक रंजन की रिपोर्ट







