Patna में जलजमाव की स्थिति का सीएम ने लिया जायजा दिया कई निर्देश

पटना एवं आसपास के इलाकों में जलजमाव की स्थिति से निपटने की व्यवस्थाओं का मुख्यमंत्री ने लिया जायजा, पहाड़ी स्थित ड्रेनेज पंपिंग स्टेशन तथा पटना सिटी के वरमुता स्थित अस्थाई ड्रेनेज पंपिंग स्टेशन का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज पटना एवं आसपास के इलाकों में जलजमाव की स्थिति से निपटने की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये। इस दौरान मुख्यमंत्री ने पहाड़ी स्थित ड्रेनेज पंपिंग स्टेशन का जायजा लिया तथा शहर की जलनिकासी की व्यवस्थाओं को देखा। इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने पटना सिटी के वरमुता स्थित अस्थाई ड्रेनेज पंपिंग स्टेशन का जायजा लिया और जलनिकासी व्यवस्था की जानकारी ली। जलनिकासी को लेकर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये।

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री को प्रधान सचिव, नगर विकास एवं आवास विभाग ने पटना एवं आसपास के इलाकों में जलजमाव की स्थिति से निपटने के लिए की गई व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ड्रेनेज पंपिंग स्टेशन के माध्यम से शहरी क्षेत्रों की जलनिकासी की जा रही है।

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि ऐसी व्यवस्था रखें कि मॉनसून के दौरान तेज बारिश की स्थिति में जलजमाव की समस्या उत्पन्न न हो। शहर के सभी ड्रेनेज पंपिंग स्टेशन को पूरी तरह फंक्शनल रखें। जलजमाव की स्थिति में तुरंत प्रभावित क्षेत्रों में जल निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित करायें ताकि शहरवासियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव आनंद किशोर, पटना प्रमंडल के आयुक्त कुमार रवि, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, जिलाधिकारी डॉ चन्द्रशेखर सिंह, नगर आयुक्त अनिमेश परासर, वरीय पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-  5 IAS Officer हुए इधर से उधर, पटना कमिश्नर कुमार रवि बनाये गए…

Patna Patna Patna

Patna

Bihar MLC Election Results: बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर...

Bihar MLC Election Results: बिहार विधान परिषद की आठ सीटों के चुनाव परिणाम सामने आने के बाद विभिन्न राजनीतिक दलों और निर्दलीय उम्मीदवारों की...

Neeraj Kumar Fourth Consecutive Win: नीरज कुमार की लगातार चौथी जीत...

Neeraj Kumar Fourth Consecutive Win: बिहार विधान परिषद के पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से लगातार चौथी बार जीत हासिल करने के बाद जदयू के...

Bihar Cabinet Decisions 2026: सम्राट चौधरी कैबिनेट के 43 एजेंडों पर...

Bihar Cabinet Decisions 2026: बिहार में बिजली वितरण व्यवस्था को मजबूत करने, सड़क परियोजनाओं को आगे बढ़ाने, उद्योगों को प्रोत्साहन देने और प्रशासनिक व्यवस्था...