Advertisement
Advertisement

Jharkhand Crime News: शहीद जवान का Army Medal चोरी कांड का खुलासा, पुलिस ने गांव के कुएं से किया बरामद

देवघर के सारठ थाना क्षेत्र में शहीद सैनिक के Army Medal चोरी मामले का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, कुएं से मेडल और सब्बल बरामद।


Jharkhand Crime News देवघर : देवघर जिले के सारठ थाना क्षेत्र में सेना के शहीद जवान को मिले मेडल की चोरी के मामले का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा कर दिया है। यह मामला सारठ प्रखंड के बामनगामा गांव निवासी लक्ष्मण कुमार पाण्डेय से जुड़ा है, जिनके शहीद पिता गणेश चन्द्र पाण्डेय भारतीय सेना में सेवा देते हुए वीरगति को प्राप्त हुए थे। शहीद जवान के घर से उनका सेना का मेडल चोरी हो जाने के बाद पूरे इलाके में नाराजगी और संवेदना का माहौल बन गया था।


  • देवघर के सारठ थाना क्षेत्र में शहीद जवान के Army Medal चोरी का खुलासा

  • बामनगामा गांव के दो आरोपी पवन कुमार सिंह और कारू मिर्धा गिरफ्तार

  • गांव के डंगाल स्थित कुएं से सेना का मेडल बरामद

  • आरोपी के घर से चोरी में इस्तेमाल सब्बल जब्त

  • पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेजने की प्रक्रिया शुरू की


Jharkhand Crime News: पुलिस जांच में दो आरोपियों की पहचान

इस मामले को लेकर सारठ थाने में कांड संख्या 99/2025 के तहत 25 नवंबर 2025 को प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस द्वारा की गई गहन जांच के दौरान बामनगामा गांव के ही दो लोगों पवन कुमार सिंह और कारू मिर्धा की संलिप्तता सामने आई। सबूत मिलने के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

Jharkhand Crime News: कुएं से बरामद हुआ Army Medal

पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपियों की निशानदेही पर गांव के डंगाल स्थित एक कुएं से चोरी गया सेना का मेडल बरामद किया गया। इसके अलावा, पुलिस ने बामनगामा गांव में आरोपी कारू मिर्धा के घर से चोरी में प्रयुक्त एक सब्बल भी जब्त किया है। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

Commercial Advertisment

Kesariya Artist Felicitation Ceremony: केसरिया के 160 कलाकारों के लिए खुलने...

Kesariya Artist Felicitation Ceremony: स्थानीय कलाकारों की प्रतिभा को पहचान देने और उन्हें प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से केसरिया नगर पंचायत स्थित सम्राट अशोक...

JioFinance Digital Gold: धनतेरस पर सोना खरीदने का नया तरीका, जियोपॉइंट्स...

JioFinance Digital Gold: डिजिटल पेमेंट करने वाले जियोफाइनेंस ऐप के ग्राहकों के लिए नई सुविधा शुरू की गई है। अब UPI ट्रांजैक्शन और बिल...

Bihar Business Connect 2027: 2 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव और...

Bihar Business Connect 2027, पटना: बिहार में औद्योगिक निवेश और रोजगार के अवसरों को बढ़ावा देने की दिशा में राज्य सरकार ने अपनी तैयारियां...