दरभंगा में सीएम योगी ने किया रोड – शो, समस्तीपुर में चुनावी सभा को किया संबोधित

दरभंगा में सीएम योगी ने किया रोड – शो, समस्तीपुर में चुनावी सभा को किया संबोधित

दरभंगा/समस्तीपुर : आज पहले चरण के चुनाव प्रचार के अंतिम दिन सीएम योगी बिहार के दरभंगा से अपने कार्यक्रम की शुरूआत की और रोड शो में भाग लिया।

DIARCH Group 22Scope News

सीएम योगी ने किया रोड शो

इस दौरान लोंगों ने फुलों से जमकर उनका स्वागत किया और घर घर मोदी के नारे लगाये। रोड शो मे सीएम योगी के साथ दरभंगा शहरी क्षेत्र से विधायक सजय सारावगी के साथ बीजेपी सांसद गोपाल जी ठाकुर भी मौजूद थे। गौरतलब हो कि दरभंगा प्रमंडल की 20 सीटों पर छह नवंबर को वोट पड़ने वाले हैं। 2020 में इनमें से 14 सीटें एनडीए ने जीती थीं, जबकि छह सीटें महागठबंधन को मिली थीं।

ec42b4b0 0af3 4e7d a56f 9deb45540cf4 1 22Scope News

विपक्ष पर जम कर किया हमला, बोेले – एनडीए की विजय सुनिश्चित है 

इससे बाद सीएम योगी ने समस्तीपुर के मोईउद्दीन नगर में एनडीए के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया और विपक्ष पर जम कर हमला बोला। सीएम योगी ने कहा कि इस बार भी बिहार की जनता अपने एक-एक वोट से NDA की विजय सुनिश्चित करने जा रही है।

c21f824f 5364 4812 a616 7ed7f7a3eae8 22Scope News

सरकार हर क्षेत्र में कर रही है काम, सचेत रहने की दी सलाह

उन्होंने नीतीश सरकार की उपलब्धियों की चर्चा की और कहा कि सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, अर्थव्यवस्था, रोजगार सभी क्षेत्रों में तेजी से काम कर रही है और और अभी जारी है रहेगा। उन्होंने सचेत करते हुये कहा कि इसके लिये जरूरी है आपकी एकता, अगर बंटियेगा तो कटियेगा, एक रहियेगा तो शेफ रहियेगा।

WhatsApp Image 2025 11 04 at 13.51.55 22Scope News

बिहार के विकास के लिये एनडीए जरूरी है 

उन्होंने कहा कि बिहार के विकास के लिये एनडीए सरकार ही जरूरी है। उन्होंने पिछली सरकारों पर हमला किया और कहा उनका तो काम ही है जनता को ठगना नौकरी के नाम पर जमीन हड़प लेना और घोटाला करना। जनता का विकास और भलाई उनके लिये कोई मुद्दा नही है।

बुलडोजर से ही बनेगी शांति 

उन्होंने कहा कि युपी में बुलडोजर के डर से शांति बनी हुई है एक भी दंगाई और अपराधी बचने वाले नहीं हैं।अपराध से अर्जित संपत्ति भी सरकार जब्त करने का काम कर रही है। जो बचे हैं वो भी पकड़े जायेंगे। बिहार में भी यह जरूरी है लेकिन यह तभी संभव है जब आप सब एक साथ रहे। सिर्फ कमल छाप पर ध्यान देना है और वहीं मुहर लगानी है।
उन्होंने उपस्थित जनता से एनडीए के पक्ष में मतदान करने की शपथ दिलाई सभा का समापन किया।

ये भी पढ़ेदरभंगा में सीएम योगी ने किया रोड – शो, समस्तीपुर में चुनावी सभा को किया संबोधित

Ranchi Transport News:रांची में 281 मालवाहक वाहन वर्षों से Tax बकायेदार,...

रांची में 281 मालवाहक वाहन 12 से 14 साल से रोड टैक्स नहीं दे रहे हैं। ऑडिट में खुलासा होने के बाद DTO ने...

Jharkhand Chamber Election: 13 सितंबर को 4,214 वोटर करेंगे मतदान, अपर...

 झारखंड चैंबर चुनाव 13 सितंबर को होगा। कुल 4,214 मतदाता मतदान करेंगे, जिसमें रांची के करीब 3,626 वोटर हैं। अपर बाजार में सबसे ज्यादा...

Khunti Crime News: खूंटी में 8 माह की गर्भवती प्रेमिका की...

 खूंटी के अड़की में आठ माह की गर्भवती युवती की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने प्रेमी को गिरफ्तार किया है। शव...