Tuesday, September 9, 2025

Related Posts

हरियाणा में फिर बोले CM Yogi – बंटोगे तो कटोगे, एक रहोगे तो नेक रहोगे

डिजीटल डेस्क : हरियाणा में फिर बोले CM Yogi – बंटोगे तो कटोगे, एक रहोगे तो नेक रहोगे। भाजपा के स्टार चुनाव प्रचारक के रूप में हरियाणा में उत्तर प्रदेश के CM Yogi आदित्यनाथ की भारी डिमांड थी। उसी क्रम में CM Yogi आदित्यनाथ ने रविवार गोरखपुर प्रवास से निकलर हरियाणा पहुंचे और नरवाना, राई और असंध विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में जनसभाएं की।

CM Yogi आदित्यनाथ ने इसी क्रम में असंध में रविवार को अपनी तीसरी चुनावी जनसभा में कुछ दिनों पहले दिए गए संवाद को फिर से दोहराया और जरा अलग अंदाज में। CM Yogi ने कहा कि प्रतिपक्षी दल चुनाव में अलग-अलग लुभावने और भ्रामक बातों में गुमराह कर बांटने की जुगत में लेकिन बंटोगे तो कटोगे, एक रहोगे तो नेक रहोगे।

बाबरी ढांचे की तरह जर्जर हुआ कांग्रेसी ढांचा, अंतिम सांसे गिन रही

CM Yogi आदित्यनाथ ने कहा कि – ‘कांग्रेस का ढांचा वैसे ही जर्जर हो चुका है, जैसे अयोध्या में बाबरी ढांचा। रामभक्त कहते थे कि एक धक्का और दो,  बाबरी ढांचा तोड़ दो। इस नारे के साथ गुलामी का ढांचा भी ध्वस्त हुआ। बाबरी ढांचा ध्वस्त हुआ तो अयोध्या में राम मंदिर का मार्ग प्रशस्त हुआ’।

CM Yogi ने चेताया कि -‘यह लोग जाति की राजनीति करके विभाजन करना चाहते हैं। बंटोगे तो कटोगे, एक रहोगे तो नेक रहोगे। कोई माई का लाल बाल बांका नहीं कर पाएगा। आबादी का सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में 2017 के पहले हर तीसरे दिन दंगे होते थे, लेकिन पीएम मोदी के मार्गदर्शन में डबल इंजन सरकार ने साढ़े सात वर्ष में उत्तर प्रदेश को दंगा मुक्त करा दिया।

दंगा करने वाले जानते हैं कि सात पुश्तों की कमाई जब्त होकर गरीबों में वितरित हो जाएगी। यूपी की तरह ही हरियाणा में भी सबके साथ, सबके विकास के अनुरूप कार्य हो रहा है। कांग्रेस का हाथ हालात को और बिगाड़ेगा। 1984 में सिखों की हत्या के लिए कटघरे में खड़ी कांग्रेस को स्वीकार न करें।

कांग्रेस अंतिम सांस गिन रही है। ऑक्सीजन दोगे तो बिसबेल फैलकर सुरक्षा में सेंध लगाएगी। कांग्रेस, बसपा, इनेलो एक ही थैले के चट्टे-बट्टे हैं। यह आकंठ भ्रष्टाचार में डूबे हैं। इनका एक ही एजेंडा है बांटो और राज करो। हमें बंटना नहीं, बल्कि एकजुट होकर विकसित भारत के लिए पीएम मोदी के नेतृत्व में नायब सिंह सैनी सरकार को लाना है’।

कांग्रेस-बसपा, इनेलो व आप पर बरसे CM Yogi

कांग्रेस-इनेलो, बसपा व आम आदमी पार्टी CM Yogi आदित्यनाथ के भाषणों पर निशाने पर रहे। CM Yogi आदित्यनाथ की पहली जनसभा नरवाना से  भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार कृष्ण कुमार बेदी के पक्ष में हुई।

CM Yogi ने कहा कि –‘अयोध्या में पांच सौ वर्ष का इंतजार समाप्त हुआ और रामलला विराजमान हो चुके हैं। 1947 में आजादी के बाद पं. जवाहर लाल नेहरू प्रधानमंत्री बने थे। वे भी राम मंदिर बना सकते थे। उस समय विवाद भी इतना नहीं था।

आजादी के तत्काल बाद अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण नहीं हो पाया तो इसके जिम्मेदार सेक्युलरिज्म का लबादा जोड़ने वाले दल हैं। प्रभु राम के नाम से कांग्रेस व इनेलो को परेशानी होती थी। इनका प्रयास भारत की आस्था व महापुरुष का अपमान करना था। भाजपा ने विवाद समाप्त कराए और राम मंदिर का निर्माण कराया।

पीएम मोदी ने अयोध्या के अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का नाम महर्षि वाल्मीकि के नाम पर किया। कांग्रेस व इनेलो परिवारवाद में मस्त हैं। यह कभी प्रभु श्रीराम-श्रीकृष्ण तो कभी आंबेडकर का अपमान करते हैं। सत्ता मिलने पर अनुसूचित जाति के लोगों पर अत्याचार, सुरक्षा में सेंध व दंगा कराते हैं।

यही कारण है कि सबसे लंबे समय तक शासन करने के बावजूद कांग्रेस महर्षि वाल्मीकि, संत रविदास,  बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर के नाम पर नहीं, बल्कि अपने पूर्वजों के नाम पर विकास योजनाओं का नामकरण करती थी। बच्चा पैदा बाद में होता था,  पहले उनके नाम पर एयरपोर्ट व स्टेडियम का नाम रख दिया जाता था।

इनेलो का हरियाणा के बाहर कोई अस्तित्व नहीं है। इन्हें वोट देना बेकार है। कांग्रेस व इनेलो को सत्ता मिली थी तो लूट धड़ल्ले से होती थी। यह लोग हिंदू मंदिरों से पैसा ले लेते थे। कोरोना में कांग्रेस व इनेलो के नेता गायब थे, लेकिन भाजपा का कार्यकर्ता ‘सेवा ही संगठन’ के नारे संग सरकार के साथ मिलकर जनता की सेवा के लिए तत्पर था।

महर्षि वाल्मीकि के नाम पर अयोध्या में इंटरनेशनल एयरपोर्ट बना, मां शबरी के नाम पर रसोई घर बने तो बाबा साहेब आंबेडकर के पंच तीर्थों का निर्माण किया गया’।

CM Yogi बोले -कांग्रेस-इनेलो को वोट बैंक की चिंता, हिंदुओं की नहीं

CM Yogi आदित्यनाथ ने कहा कि –‘बांग्लादेश में हिंदू मंदिर तोड़े जा रहे हैं। हिंदू मारे-काटे जा रहे हैं। हिंदुओं पर अत्याचार हो रहा है। इनके मुख से एक भी शब्द नहीं निकल रहा है। बांग्लादेश में जिन हिंदुओं पर अत्याचार किया जा रहा है,  उनमें 90 फीसदी से अधिक दलित हैं।

कांग्रेस को वोट बैंक की चिंता है, हिंदुओं की नहीं। चुनाव में कांग्रेस,  इनेलो व निर्दलीय जाति के नाम पर आएंगे, लेकिन यह बिना पेंदी के लोटे हैं। इनका अपना कोई अस्तित्व-वजूद व विकास की विजन नहीं है। इनकी नीयत और राष्ट्र के प्रति नीति भी अच्छी नहीं है। भाजपा ने जो कहा, वह करके दिखाया।

कांग्रेस क्षेत्र व भाषा के आधार पर देश का बांटने वाली पार्टी है। कांग्रेस देश के खिलाफ शत्रुता रखने वाली है, इनेलो परिवारवाद से जुड़ी है। आम आदमी पार्टी जेल और बेल के चक्कर में पड़ी है। वादाखिलाफी इनकी पहचान बन चुकी है तो दूसरी तरफ पीएम मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने सुरक्षा व समृद्धि का बेहतर कार्य करके दिखाया।

कांग्रेस व इनेलो का भाई-भतीजावाद,  गुंडागर्दी, भ्रष्टाचार, वसूली किसी से छिपी नहीं है, लेकिन हरियाणा अब परिवारवाद-भ्रष्टाचार का नहीं, बल्कि मनोहर लाल व नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में विकास का केंद्र बिंदु बनकर उभरा है।

हरियाणा में अब जाति की नहीं, विकास,  रोजगार, सुरक्षा, आवास, राशन, एक जिला-एक मेडिकल कॉलेज की बात होती है। सीएम ने अपील की कि विकास की बहार हो,  नायब सिंह सैनी की सरकार हो’।

कांग्रेस ने नक्सलवाद-उग्रवाद को पनपाया, भाजपा इसका सफाया कर रही

CM Yogi ने कहा कि – ‘कांग्रेस-इनेलो, आम आदमी पार्टी के एजेंडे में देश, आम नागरिक, गांव, नौजवान-किसान, महिलाएं नहीं हैं। इनका एजेंडा बांटो और राज करो का संकीर्ण एजेंडा है। कांग्रेस ने कश्मीर में धारा-370 लगाई थी। जनसंघ ने सबसे पहले इसके खिलाफ आवाज उठाई थी।

पीएम मोदी ने धारा-370 हटाकर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपने को साकार किया। कांग्रेस का डीएनए है, जो आतंकवाद व नक्सलवाद को पनपाया है, लेकिन भाजपा उसका सफाया कर रही है। कांग्रेस को मुस्लिम वोट चाहिए, इसलिए धारा-370 नहीं हटाई। आपने डबल इंजन सरकार के कार्यकाल में बदले हरियाणा की तस्वीर को देखा होगा।

देश में तीन खेल विश्वविद्यालय बन रहा है। एक हरियाणा और दूसरा यूपी में बन रही है। कुछ दिन पहले यहां का नौजवान सीमा पर शहीद हो गया था। देश की सुरक्षा के लिए हरियाणा का जवान जान की बाजी लगाता है।

कांग्रेस के समय चीन-भारत हमारी सीमा में घुसते थे। आज उन्हें वे घुसेंगे तो पिटेंगे। भारत के बहादुर जवान पाकिस्तान में घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक के जरिए उनके आतंकी कैंप को नष्ट करते हैं’।

हरिय़ाणा में रविवार को जनसभा करते सीएम योगी आदित्यनाथ।
हरिय़ाणा में रविवार को जनसभा करते सीएम योगी आदित्यनाथ।

कांग्रेस से आस्था के सम्मान की उम्मीद बेमानी, विदेशों में सिखों को गाली देते हैं राहुल गांधी

CM Yogi आदित्यनाथ ने राई विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी कृष्णा गहलावत के समर्थन में जनआशीर्वाद रैली की। CM Yogi बोले कि ‘महाराणा प्रताप ने सबसे बड़ी विदेशी हुकुमतों को चुनौती दी थी। उनकी लड़ाई सत्ता की नहीं, बल्कि स्वाभिमान, स्वदेश व स्वधर्म की थी। मेवाड़ व चित्तौड़गढ़ के स्वाभिमान की रक्षा करते हुए उन्होंने स्वधर्म के लिए कार्य किया था।

उन्होंने समाज को जोड़ा था। जहां भामाशाह-महाराणा प्रताप जैसे महावीर होंगे, उस देश का कोई बालबांका नहीं कर सकता है। यह चुनाव भी एक भारत, श्रेष्ठ भारत के पीएम मोदी के विजन को आगे बढ़ाने की लड़ाई है’

CM Yogi आदित्यनाथ ने तीसरी जनसभा में असंध विधानसभा क्षेत्र से योगेंद्र राणा को जिताने की अपील की। CM Yogi ने कहा कि ‘हरियाणा के लिंगानुपात को देखकर पता चलता है कि कांग्रेस शासन में यहां बेटी-बहनों के साथ अत्याचार होता था। 2014 से पहले सबसे खराब स्थिति हरियाणा की थी, लेकिन आज 1000 पुरुषों पर 900 महिलाएं हैं।

करनाल में हरियाणा की पहली मेडिकल यूनिवर्सिटी खुल चुकी है। हरियाणा में खेल विश्वविद्यालय भी है। हरियाणा परिवारवाद का नहीं, विकास का नया मॉडल बनकर उभरा है। पाकिस्तान में ननकाना साहिब कॉरिडोर बनाने के लिए कांग्रेस ने रोड़ा अटकाया था, वहां आज भी गुरु गोविंद सिंह महराज के प्रकाश पर्व पर हरिकीर्तन नहीं करने दिया जाता है।

कांग्रेस का इतिहास तो कत्लेआम का रहा है। 1984 में सिख बंधुओं के साथ क्या हुआ, किसी से छिपा नहीं है। राहुल गांधी विदेशों में सिखों को गाली दे रहे थे।

जो कांग्रेस महान गुरुओं की परंपरा का अपमान कर रही हो, जिस कांग्रेस के नेता बाहर भारत का अपमान करते हों। उस कांग्रेस से आस्था का सम्मान की उम्मीद बेमानी है। जनता ने कांग्रेस को उसके हालात पर पहुंचा दिया है। देश के संकट के समय राहुल गांधी को नानी याद आती हैं, भारत की 140 करोड़ जनता नहीं’।

138,000FansLike
24,100FollowersFollow
628FollowersFollow
603,100SubscribersSubscribe