CM Yogi Slams Congress : बोले – कांग्रेस समस्या का नाम है और भाजपा समाधान का

शुक्रवार को जम्मू कश्मीर के कठुआ में चुनावी जनसभा को संबोधित करते सीएम योगी आदित्यनाथ

डिजीटल डेस्क : CM Yogi  Slams Congress, बोले – Congress समस्या का नाम है और भाजपा समाधान का। उत्तर प्रदेश के CM Yogi आदित्यनाथ लगातार दूसरे दिन शुक्रवार को भी जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव के प्रचार के लिए पहुंचे। पहले ऊधमपुर के रामनगर और फिर कठुआ में चुनावी जनसभा की।

अपने संबोधन में CM Yogi ने प्रतिपक्षी दलों पर हमला बोलते हुए कहा – याद करिए, Congress समस्या का नाम है और भाजपा समाधान का नाम है। इसी कांग्रेस के साथ है – नेशनल कांफ्रेंस और पीडीपी। इन तीनों ने देश विभाजन का दंश दिया, आतंकवाद का दंश दिया और पलायन का दंश दिया था एवं इनसे एकमात्र मुक्ति का उपचार है भाजपा…भाजपा और केवलमात्र भाजपा

‘धारा 370 सदा के लिए खत्म, जम्मू कश्मीर की जनता जनार्दन हुई सफल’

अपने भाषण के दौरान अपने चिरपरिचित अंदाज में प्रतिपक्षियों पर तंज कसते हुए CM Yogi ने कहा किये Congress के लोग सेक्लरिज्म के नाम पर मुस्लिम तुष्टीकरण की पराकाष्ठा की राह पर चलकर राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने वाले लोग जब अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण और फैसले की नौबत आई तो इन्होंने कहा था कि हिंदू के पक्ष में फैसला होगा तो खून की नदियां बहेंगी।

मैंने कहा कि चिंता मत करो, एक वहां पर मच्छर भी नहीं मरने वाला है। उत्तर प्रदेश में शांतिपूर्ण तरीके से सारे कार्यक्रम आगे बढ़े। ऐसे ही आर्टिकल 370 को खत्म करने की बात आई तब भी Congress, नेशनल कांफ्रेंस और पीडीपी भी इसी किस्म की धमकी देती थी कि खून बह जाएगा।

बहनों-भाइयों, आज साबित हो चुका है कि जम्मू कश्मीर 370 को समाप्त करने का समर्थन करता है और विकास की मुख्य धारा में जुड़ने के लिए… जिन लोगों ने 70 वर्षों तक यहां पर भ्रष्टाचार फैलाया, अराजकता फैलाई, गुंडागर्दी फैलाई, पलायन करने पर मजबूर किया, हिंदुओं का कत्लेआम किया, जम्मू कश्मीर को आतंक की भट्ठी में झोंकने का कार्य किया था, वे विफल हुए।

आज के इस अवसर पर जब डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का स्लोगन – एक देश में दो प्रधान, दो विधान और दो निशान नहीं चलेंगे, नहीं चलेंगे- का सपना आज साकार हुआ है। आर्टिकल 370 सदैव के लिए समाप्त हुआ है। जम्मू कश्मीर की जनता जनार्दन सफल हुई…जब विकास की प्रक्रिया के साथ आज जम्मू कश्मीर राज्य तेजी से आगे बढ़ रहा है’।

CM Yogi ने चेताया – धारा 370 की वापसी का मतलब आतंकवाद की भट्ठी की वापसी

अपने संबोधन में CM Yogi ने जम्मू कश्मीर में भाजपा विरोधी दलों के चुनावी वादों को भी अपने भाषण में आड़े हाथ लिया। CM Yogi ने कहा – ‘…यही कहने आया हूं कि ये जो Congress, नेशनल कांफ्रेंस और पीडीपी कहते हैं कि सत्ता में आए तो 370 को फिर से बहाल करेंगे।

मतलब ?…370 को फिर से बहाल करने का मतलब – जम्मू कश्मीर को फिर से आतंकवाद की भट्ठी में झोंकना। क्या जम्मू कश्मीर और कठुआ की जनता इसको स्वीकार करेगी? …क्या आप इसको स्वीकार करेंगे? …क्या यहां के नौजवानों के भविष्य के साथ खिलवाड़ होने देंगे ?…क्या यहां के बहनों के सम्मान के खिलाफ आचरण किसी राजनीतिक दल को करने देंगे?

… आर्टिकल 370 सदैव के लिए समाप्त हुआ है। नई परिस्थितियों में जम्मू कश्मीर के वासियों को अपने भाग्य का फैसला करना है। चुनाव, आपका लोकतांत्रिक अधिकार है। लेकिन चुनाव वर्तमान को सुरक्षित रखने और बेहतर भविष्य के लिए डबल इंजन की सरकार को यहां आना आवश्यक है।

याद करिए, Congress को 1947 में देश की सत्ता प्राप्त हुई थी। उत्तर प्रदेश की भी सत्ता प्राप्त हुई थी। उत्तर प्रदेश में भी और देश भी लंबे समय तक Congress ने शासन किया। लेकिन उसने अयोध्या में राम मंदिर बनने के काम सदैव बैरियर बनकर के बाधा बनने का कार्य किया।

मोदी जी के नेतृत्व में 2014 में सरकार केंद्र में बनी। उत्तर प्रदेश में मोदी जी के आह्वान पर 2017 में सरकार बनी। 2019 में अयोध्या की समस्या का समाधान हो गया जो 5 सदी का था। 5 सदी की समस्या का समाधान मात्र 5 साल में हो गया’।

शुक्रवार को जम्मू कश्मीर के कठुआ में चुनावी जनसभा को संबोधित करते सीएम योगी आदित्यनाथ
शुक्रवार को जम्मू कश्मीर के कठुआ में चुनावी जनसभा को संबोधित करते सीएम योगी आदित्यनाथ

CM Yogi आदित्यनाथ बोले  – डबल इंजन की डबल स्पीड वाले विकास से जुड़ रहा जम्मू कश्मीर

CM Yogi ने इसी क्रम में आगे कहा कि – ‘हम कहने के लिए आए हैं कि डबल इंजन की सरकार की ताकत क्या होती है, यह जम्मू कश्मीर ने महसूस किया है।

जम्मू कश्मीर में आज – कनेक्टिविटी बेहतर हुई है। रेलवे में वंदे भारत जैसी वर्ल्ड क्लास ट्रेन आज जम्मू से दिल्ली के बीच में प्रारंभ हो गई है। एयर कनेक्टिविटी बेहतर हुई है। कहीं हाईवे, कहीं रेलवे, कही रोपवे तो कहीं पर दुनिया का सबसे ऊंचा ब्रिज का निर्माण हो रहा है तो कहीं टनल का निर्माण भी हो रहा है।

यहां पर आईआईटी है, आईआईएम और एम्स बन रहे हैं। वन डिस्ट्रिक्ट वन मेडिकल कॉलेज का सपना साकार हो रहा है। हर गरीब के हाथ को कार्य है। हर किसान के खेत को पानी देने की भी व्यवस्था हो रही है। डबल इंजन की सरकार डबल स्पीड के विकास के साथ जुड़ रही है।

आज आप देख रहे होंगे कि 80 करोड़ लोग देश में फ्री राशन की सुविधा पा रहे हैं। 60 करोड़ लोग 5 लाख रुपये सालाना आयुष्मान की सुविधा का लाभ पा रहे हैं, 12 करोड़ गरीबों के घर में शौचालय बन गए हैं। 12 करोड़ किसानों को सम्मान निधि का लाभ प्राप्त हो रहा है। यही नहीं, 4 करोड़ गरीबों के आवास बन गए हैं और 10 करोड़ घरों में उज्जवला योजना के रसोई गैस कनेक्शन और सिलेंडर पहुंच गए हैं।

…भाजपा बहुत मजबूती के साथ कहती है कि विकास, सुरक्षा, सुशासन के लिए जम्मू कश्मीर में भाजपा चाहिए। भाजपा का ये संकल्प – बिना सिंध के हिंद कहां है, रावी बिन पंजाब नहीं, गंगा आखिर खुद कैसी हो जबतक संची नाव नही है। इसी विश्वास के साथ हमसब आपके पास आए हैं’।

इस दौरान चुनावी सभा के मंच पर सीएम योगी के साथ केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह, विधानसभा प्रत्याशी डॉ. भारत भूषण, जिलाध्यक्ष गोपाल महाजन, विधानसभा प्रभारी श्वेत मलिक, महिला मोर्चा की राष्ट्रीय मंत्री रेखा कुमारी, जिला विकास परिषद के उप प्रधान रघुनंदन सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेमनाथ डोगरा, जिला विकास परिषद की सदस्य डॉ. श्वेता, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जनक भारती, जिला महासचिव राजेश मेहता आदि मौजूद रहे।

Share with family and friends: