श्रीराम मंदिर को उड़ाने की साजिश, NIA ने 8 लोगों को उठाया

MOTIHARI : पूर्वी चंपारण के चकिया में एनआईए की टीम आठ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. बीती रात एनआईए की टीम ने चकिया थाना के कुँअवा गाँव में छापेमारी के बाद हिरासत में लिया था. मामला अयोध्या में निर्माणाधीन श्रीराम मंदिर को उड़ाने की साजिश का बताया जा रहा है. पीएफआई से जुड़े रियाज मारूफ को भी हिरासत में लिए जाने की खबर है. हालांकि स्थानीय पुलिस प्रशासन ने इसकी पुष्टि नहीं की है. हिरासत में लिए सभी लोगों को पूछताछ के लिए पटना ले जाया गया है.

chakia thana 2 22Scope News

श्रीराम मंदिर: पूर्वी चंपारण के चकिया में बीती रात NIA की छापेमारी

दरअसल नेपाल के जनकपुर धाम से शालीग्राम पत्थर को लेकर पूर्वी चंपारण के रास्ते अयोध्या ले जाया गया. काफिला के चकिया से गुजरने के दौरान सोशल मीडिया पर एक वीडियो कॉल की बात सामने आई है. इस कॉल में बाबरी मस्जिद का बदला लेने की बात कहे जाने की बात भी सामने आई है.

सोशल मीडिया पर श्रीराम मंदिर को उड़ाने की साजिश का मामला

बताया जा रहा है कि वीडियो कॉल में श्रीराम मंदिर को उड़ाने की भी बात कही गई . इसी मामले में एनआईए ने देर रात छापेमारी कर आठ लोगों को हिरासत में ले लिया.

चकिया के कुँअवा गाँव में पहले भी हो चुकी है NIA की छापेमारी


एनआईए की हिरासत में लिए गए लोगों में पीएफआई का सरगना रियाज मारूफ के भी शामिल होने की सूचना मिली है. हालांकि एनआई की तमाम कार्रवाईयों को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

PFI से जुड़े रियाज मारूफ को भी हिरासत में लिए जाने की खबर

आपको बता दें पिछले दिनों पटना के फुलवारी शरीफ में पीएफआई के ट्रेनिंग सेंटर का खुलासा हुआ था जिसमें देश के खिलाफ षडयंत्र रचे जाने की बात सामने आई थी. इसमें भी रियाज मारूफ का नाम सामने आया था . इसके बाद एनआई की दिल्ली, लखनऊ और पटना की टीमों ने चकिया के कुंअवा गांव में छापा मारा था.

Saffrn

Trending News

Hazaribagh की जघन्य घटना पर राष्ट्रीय महिला आयोग जांच के लिए...

Hazaribagh: नाबालिग बच्ची की संदिग्ध मौत के मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग ने स्वतंत्र संज्ञान लेते हुए कलारूप अपनाया है आयोग की अध्यक्ष विजया...

इंडिया स्किल्स में Bihar का शानदार प्रदर्शन, 3 गोल्ड समेत 8...

Patna: इंडिया स्किल्स 2025-26 नेशनल प्रतियोगिता के समापन समारोह का आयोजन इंडिया एक्सपो मार्ट, नोएडा में किया गया। जिसमें बिहार सरकार के युवा, रोजगार...

टैक्स कलेक्शन में रिकार्ड उछाल, बिहार का राजस्व 43,324 करोड़ पहुंचा

Patna: वाणिज्य कर विभाग के मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने गुरुवार को कहा कि विभाग ने वित्त वर्ष 2025-26 में जीएसटी, वैट और अन्य...

बिहार का Makhana बन चुका है ब्रांड, अब विदेशों में भी...

Patna: वित्तीय वर्ष 2025-26 में बिहार का मखाना राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक मजबूत ब्रांड के रूप में उभरा है। यह वह समय...

Bihar में बाढ़ सुरक्षा पर बड़ा फैसला, 384 योजनाओं के लिए...

Patna: Bihar राज्य बाढ़ नियंत्रण पर्षद की 66वीं बैठक में बाढ़ वर्ष 2026 के पूर्व पूर्ण कराए जाने वाली कुल 384 अद्द बाढ़ सुरक्षात्मक...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img