RIMS Admission Scam: Ranchi में 3 करोड़ की ठगी, कारोबारी को फंसाने की साजिश का खुलासा

 रांची में RIMS एडमिशन के नाम पर 3 करोड़ की ठगी, कारोबारी को फंसाने के लिए गाड़ी में नशीला पदार्थ रखा गया, दंपती पर केस दर्ज।


RIMS Admission Scam रांची: राजधानी रांची में RIMS में एडमिशन दिलाने के नाम पर करोड़ों की ठगी और साजिश का सनसनीखेज मामला सामने आया है। चर्च कॉम्प्लेक्स स्थित चुनमुन मॉल के संचालक दीवान मिढा ने एक दंपती के खिलाफ एक करोड़ से अधिक नकद और करीब दो करोड़ रुपये के जेवरात की ठगी का मामला दर्ज कराया है। इस मामले में तनवीर अख्तर और उसकी पत्नी आइसा को आरोपी बनाया गया है।

RIMS Admission Scam:एडमिशन दिलाने के नाम पर भरोसा जीतकर ठगी

शिकायतकर्ता के अनुसार, अक्टूबर 2025 में अरुण कुमार नाम से एक व्यक्ति अपनी पत्नी के साथ उनकी दुकान पर आया था। उसने मुख्यमंत्री आवास के नाम पर बोकारो, धनबाद, नेमरा, सिमडेगा, बसिया और लोअर बाजार क्षेत्रों में वितरण के लिए एक हजार कंबल खरीदे।
इसके बाद वह लगातार संपर्क में रहा और खुद को प्रशासनिक अधिकारियों और बड़े नेताओं से जुड़ा बताकर भरोसा जीत लिया। इसी दौरान उसने RIMS पीजी में एडमिशन कराने का झांसा देकर मोटी रकम और जेवरात ले लिये।


Key Highlights

  • RIMS एडमिशन के नाम पर 3 करोड़ से अधिक की ठगी

  • कारोबारी को फंसाने के लिए गाड़ी में नशीला पदार्थ रखा गया

  • आरोपी ने फर्जी नाम से बनायी पहचान और भरोसा जीता

  • पुलिस ने आरोपी तनवीर अख्तर को पहले ही जेल भेजा

  • व्हाट्सएप चैट और अन्य साक्ष्य पुलिस के पास मौजूद


RIMS Admission Scam:कारोबारी को फंसाने की रची गई साजिश

दीवान मिढा ने बताया कि 15 मार्च को जब वह अपने पुत्र के साथ घर जा रहे थे, तभी लोअर बाजार पुलिस ने उनकी गाड़ी की जांच की। जांच के दौरान स्टेपनी के नीचे से नशीला पदार्थ बरामद हुआ।
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी ने उन्हें फंसाने के लिए पहले से ही गाड़ी में नशीला पदार्थ छिपा दिया था।

RIMS Admission Scam:जांच में सामने आया असली नाम

जांच के दौरान खुलासा हुआ कि अरुण कुमार के नाम से परिचित व्यक्ति का असली नाम तनवीर अख्तर है और उसकी पत्नी का नाम आइसा है। पुलिस ने नशीला पदार्थ रखने के मामले में पहले ही तनवीर अख्तर और उसके सहयोगियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

RIMS Admission Scam:व्हाट्सएप चैट बने अहम सबूत

शिकायतकर्ता ने ठगी से जुड़े व्हाट्सएप चैट और अन्य साक्ष्य पुलिस को सौंपे हैं। आरोप है कि ठगी की रकम से आरोपी ने अपनी पत्नी के नाम पर गाड़ी भी खरीदी है। पुलिस अब पूरे मामले की गहन जांच कर रही है।

Saffrn

Trending News

Jharkhand Home Guard Scam: मृत जवानों के नाम पर नौकरी का...

रांची में होमगार्ड बहाली में फर्जीवाड़े का आरोप, मृत जवानों के नाम पर नौकरी देने का मामला, पूर्व कंपनी कमांडर ने DG को दी...

Jharkhand High Court Update: सूचना आयुक्त नियुक्ति पर सुनवाई, 5 नाम...

 झारखंड में सूचना आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया तेज, 5 नाम राजभवन भेजे गए, हाईकोर्ट ने अगली सुनवाई 13 अप्रैल तय की।Jharkhand High Court Update...

Jharkhand Weather Alert: 2-3 अप्रैल में बढ़ेगी गर्मी और उमस, 4...

 झारखंड में 2-3 अप्रैल को तापमान बढ़ेगा, कई जिलों में उमस और लू का खतरा, 4 अप्रैल से बारिश, वज्रपात और आंधी को लेकर...

JEE Main 2 Exam Update: Ramgarh की Radha Govind University में...

 रामगढ़ की राधा गोविंद यूनिवर्सिटी में JEE Main 2 परीक्षा रद्द, कंप्यूटर छेड़छाड़ और मॉनिटर बदलने के मामले में TCS ने लिया बड़ा फैसला।JEE...

Jharkhand Crime News: तंत्र-मंत्र के नाम पर 12 साल की बच्ची...

झारखंड के विष्णुगढ़ में 12 साल की बच्ची की बलि, मां ने तांत्रिक के कहने पर करवाई हत्या, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img