पटना : सिपाही बहाली धांधली मामले की जांच आर्थिक अपराध इकाई (EOU) तेजी से कर रही है। जल्द ही इस मामले में न्यायिक हिरासत में जेल गए आरोपियों में से कुछ आरोपी को ईओयू रिमांड पर लेगी और पूछताछ कर अहम साक्ष्य और सबूत हासिल करने का प्रयास करेगी। एसआईटी चीफ मानवजीत सिंह ढिल्लों का यह कहना है। इनके मुताबिक, कोर्ट से अनुमति लेकर सभी आरोपियों की मोबाइल की भी जांच हमलोग करेंगे। हमें उम्मीद है कि आने वाले दिनों में हमलोगों के हाथ कई और अहम साक्ष्य लगेगी। साथ ही कई और चेहरे को हमलोग बेनकाब करने में कामयाब होंगे।
चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट







