Commercial Advertisment

मोकामा, गोपालगंज समेत 7 विधानसभा सीटों पर थोड़ी देर में शुरू होगी काउंटिंग

पटना : 7 विधानसभा सीट- बिहार के मोकामा और गोपालगंज समेत अन्य राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर

हुए उपचुनाव के नतीजे आज आएंगे. जिसकी तैयारी प्रशासन ने पूरी कर ली है.

इसमें बिहार की मोकामा और गोपालगंज, उत्तर प्रदेश की गोला गोकर्णनाथ,

महाराष्ट्र की अंधेरी ईस्ट, तेलंगाना की मुनुगोडे, ओडिशा की धामनगर और हरियाणा की

आदमपुर विधानसभा सीट शामिल हैं. इन सीटों पर बीते गुरुवार को मतदान हुआ था.

इन 7 सीटों में से 3 पर बीजेपी, 2 पर कांग्रेस और एक-एक सीट पर

आरजेडी और उद्धव ठाकरे गुट की पार्टी का कब्जा था.

आर्यभट्ट यूनिवर्सिटी में होगी मतगणना

मोकामा विधानसभा उपचुनाव की मतगणना पटना के मीठापुर स्थित आर्यभट्ट यूनिवर्सिटी में होगी.

मतगणना को लेकर आर्यभट्ट यूनिवर्सिटी में कड़ी सुरक्षा की गई है.

अर्ध सैनिक बलों की तैनाती कर दी गई है. जबकि बिहार सशस्त्र पुलिस की चार टुकड़ी तैनात की गई है.

बिहार पुलिस के 100 जवानों की तैनाती होगी, महिला पुलिसकर्मी की तैनाती की गई है.

इसके साथ ही 50 मतगणना कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है. 16 मतगणना पर्यवेक्षक होंगे. जबकि 16 मतगणना सहायक कर्मी होंगे, 18 मतगणना माइक्रो पर्यवेक्षक. मतगणना सुबह 8ः00 बजे से शुरू होगी.

गोपालगंज में इनके बीच है मुकाबला

गोपालगंज सीट पर बीजेपी के विधायक सुभाष सिंह की मौत के बाद उपचुनाव हुआ है. इस सीट पर लालू यादव के साले और आरजेडी के सांसद रहे साधू यादव ने अपनी पत्नी को बीएसपी के टिकट पर मैदान में उतारा है. उनका सीधा मुकाबला आरजेडी के मोहन गुप्ता से है.

14 टेबल पर होगी मतगणना

गोपालगंज के डीएम डॉ. नवल किशोर चौधरी ने बताया कि मतगणना कार्य निर्धारित समय प्रातः 8 बजे से प्रारंभ हो जायेगा. मतगणना के कर्मियों को प्रातः 6ः30 से 7 बजे तक मतगणना स्थल पर पहुंच जाना अनिवार्य है. मतगणना के लिए 14टेबल की व्यवस्था की गयी है. कर्मियों की ड्यूटी टेबल वाइज ड्यूटी रेन्डेमाइजेशन केद्वारा लगेगी.

सभी कर्मियों को मतगणना के लिए पहचान पत्र जारी किया जायेगा. बिना पहचान पत्र के किसी को प्रवेश की अनुमति नहीं है. ईवीएम बज्रगृह आरओ के स्तर से सामान्य प्रेक्षक और राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों की उपस्थिती में खोला जायेगा. कुल 24 राउंड की मतगणना होनी है. सुरक्षा व्यवस्था के लिए मतगणना स्थल के साथ-साथ शहर में भी मजिस्ट्रेट और सुरक्षा बलों की तैनाती रहेगी और पुलिस फोर्स एलर्ट मोड़ में रहेंगे. बिना अनुमति के किसी भी व्यक्ति को जाने की सख्त मना ही है.

कहां-कहां हुए थे उप-चुनाव

बता दें कि चुनाव आयोग के आदेश के अनुसार, 6 राज्यों की 7 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव 3 नवंबर 2022 को हुआ था. इसमें बिहार की 2 और महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, तेलंगाना, ओडिशा की एक-एक सीटें शामिल हैं. ये सीटें अलग-अलग वजह से खाली थीं, इसलिए यहां उपचुनाव कराना पड़ा है. बिहार की बात करें तो यहां मोकामा और गोपालगंज विधानसभा सीट को भरने के लिए उपचुनाव हुआ था. महाराष्ट्र में अंधेरी ईस्ट सीट के लिए, उत्तर प्रदेश में गोला गोकरनाथ विधानसभा सीट के लिए, हरियाणा में आदमपुर विधानसभा सीट के लिए, तेलंगाना में मुनुगोडे सीट के लिए और ओडिशा में धामनगर सीट के लिए उपचुनाव हुआ था.

Bihar Food Safety Inspection: बिहार में मिलावटखोरों पर सरकार की सख्ती,...

Bihar Food Safety Inspection, पटना: बिहार में खाद्य पदार्थों में मिलावट और असुरक्षित खाद्य सामग्री की बिक्री पर रोक लगाने के लिए राज्य सरकार...

Giridih Murder Case: प्रेमिका की हत्या कर रेलवे ट्रैक किनारे फेंका...

Giridih Murder Case: बगोदर थाना क्षेत्र के चिचाकी रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक किनारे मिली युवती की लाश के मामले में पुलिस ने...

Ganga Water Treaty Bihar: गंगा जल संधि में बिहार के हितों...

Ganga Water Treaty Bihar, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गंगा जल संधि और फरक्का समझौते से जुड़े मामलों में राज्य के हितों...