रांचीः बहुचर्चित चेक बाउंस मामले में अभिनेत्री अमीषा पटेल की याचिका को कोर्ट ने स्वीकार कर लिया है। इस मामले में अमीषा पटेल की ओर से गवाह अजय कुमार ने क्रॉस एग्जामिन करने की अनुमति मांगी थी।
कोर्ट ने सुनवाई के बाद सुरक्षित रखा था फैसला

जिसके बाद कोर्ट ने इस मामले में याचिका को स्वीकार करते हुए आज सुनवाई हुई। कोर्ट ने सुनवाई के बाद अमीषा पटेल पर जुर्माना लगाया। कोर्ट के अनुसार अमीषा पटेल के अधिवक्ता गवाह अजय कुमार का क्रॉस एग्जामिन कर सकेंगे। मालूम हो कि चेक बाउंस मामले में फिल्म निर्माता अजय कुमार ने अमीषा पटेल के खिलाफ शिकायत की थी।
ये भी पढ़ें- जयराम महतो JBKSS के बैनर तले बने मजदूरों की आवाज, दिवंगत मजदूर के आश्रितों को दिलवाई मुआवजा
जिसके बाद कोर्ट ने इससे पहले दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया था। जिसके बाद आज कोर्ट ने सुनवाई करते हुए अमीषा पटेल पर जुर्माना लगाया है।







