भाकपा माले के कार्यकर्ताओं ने हत्या के विरोध में सीएम ओर डिप्टी सीएम किया पुतला दहन

मधेपुरा : मधेपुरा सदर अनुमंडल के मुरलीगंज प्रखंड अंतर्गत रजनी गांव निवासी किराना दुकानदार राजेश हांसदा की निर्मम हत्या पर रोष व्यक्त करते हुए प्रदर्शन किया। भाकपा माले के प्रखंड संयोजक सह जिला सयोजक कौशल सिंह राठौड़ ने दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर सीएम नीतीश कुमार एवं डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव का पुतला दहन किया।

उन्होंने कहा कि किराना दुकानदार सह कम्युनिस्ट नेता राजेश हांसदा की उनके घर पर जाकर निर्मम हत्या की गई है। वर्षों से सामंती, अपराधी एवं भूमाफियाओं के द्वारा उन्हें टारगेट किया जा रहा था। उन्होंने कहा कि राजेश हांसदा की हत्या लोकतंत्र की हत्या है। यह पूरी तरह से प्रशासनिक विफलता है। पुलिस द्वारा नामजद अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी किया जाए वरना उग्र आंदोलन किया जाएगा।

रमण कुमार की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

 Mental Health Awareness Bihar:बिहार में 10 से 16 अक्टूबर तक चलेगा...

 बिहार में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर 10 से 16 अक्टूबर तक ‘मन जागृति’ अभियान चलेगा। स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता कार्यक्रम होंगे और टेली मानस...

Abhijeet Deepke Detained: एयरपोर्ट पर फ्लाइट के अंदर से हिरासत में...

 अभिजीत दीपके को एयरपोर्ट पर फ्लाइट के भीतर से हिरासत में लिए जाने की खबर है। CJP के नेता सौरभ दास और आशुतोष शाखा...

Dhruv Rathee Detained: गुरुग्राम में घर से हिरासत में लिए गए...

 यूट्यूबर ध्रुव राठी को गुरुग्राम के सेक्टर 56 स्थित आवास से हिरासत में लिए जाने की खबर है। दिल्ली में CJP के प्रदर्शन से...