Crime News: ट्रेन से बैग में छुपाकर ले जा रहा था 29.67 लाख रुपये, ऐसे पकड़ा गया

Crime News: उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त चेकिंग के दौरान एक बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सावन माह की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चलाए जा रहे सघन जांच अभियान के तहत गुरुमुखी एक्सप्रेस ट्रेन से यात्रा कर रहे एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार किया गया है, जिसके पास से भारी मात्रा में नकदी बरामद हुई।

Crime News: बैग से मिली 29.67 लाख रुपये की नगदी

जानकारी के अनुसार, पकड़े गए युवक की पहचान मफिजुल शेख के रूप में हुई है, जो पश्चिम बंगाल के आसनसोल का निवासी है। चेकिंग के दौरान उसकी हरकतें संदिग्ध प्रतीत हुईं, जिसके चलते उसे रोका गया। जब उसकी ट्रॉली बैग की तलाशी ली गई तो उसमें विभिन्न मूल्यवर्ग के नोटों की गड्डियां मिलीं।

गिनती करने पर कुल 2967000 रुपये नगद बरामद हुए। युवक से जब इतनी बड़ी राशि के संबंध में पूछताछ की गई तो वह कोई वैध दस्तावेज या रसीद प्रस्तुत नहीं कर सका। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए युवक को हिरासत में ले लिया है और इनकम टैक्स विभाग को इस बारे में सूचना दे दी गई है।

Crime News: इनकम टैक्स को दी गई सूचना

अब जीआरपी, आरपीएफ और इनकम टैक्स की संयुक्त टीम यह जांच कर रही है कि क्या यह रकम हवाला नेटवर्क से जुड़ी हुई है? कहीं यह अवैध लेन-देन, चुनावी फंडिंग, या आपराधिक गतिविधियों के लिए तो नहीं ले जाई जा रही थी? क्या इसमें किसी संघठन या मनी लॉन्ड्रिंग रैकेट का हाथ है? इन सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है।

Saffrn

Trending News

Railway Chaos: सिपाही भर्ती परीक्षा में उमड़ी भीड़ से रांची स्टेशन...

सिपाही भर्ती परीक्षा के चलते रांची रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में भारी भीड़ उमड़ी। स्पेशल ट्रेन न होने से यात्रियों को भारी परेशानी का...

Heat Alert: बंगाल की खाड़ी के सिस्टम खत्म होते ही बढ़ी...

 बंगाल की खाड़ी के सिस्टम के खत्म होते ही झारखंड में गर्मी ने रफ्तार पकड़ ली है। रांची समेत कई जिलों में तापमान तेजी...

9 महीने बाद खुला राज: प्रेम प्रसंग में हुई Pushpa की...

Bokaro: बोकारो एसपी हरविंदर सिंह ने जिले के पिण्ड्राजोरा थाना क्षेत्र में हुए Pushpa महतो अपहरण और हत्या केस में पिंड्राजोरा थाना प्रभारी अभिषेक...

रिवाह बाए तनिष्क का नया ‘मैथिली’ कलेक्शन, मधुबनी कला की कालजयी...

Bihar: अक्षय तृतीया के पावन पर्व यानी नई शुरुआत के शुभ अवसर पर तनिष्क के वेडिंग ज्वेलरी सब-ब्रांड 'रिवाह बाए तनिष्क' ने पेश किया...

झूठ,फरेब के बीच झूलता Jharkhand का भविष्य,एक और प्रशन पत्र लीक!

Jharkhand: Jharkhand में प्रतियोगिता परीक्षा हो और परीक्षा विवादों में न घिरे, असंभव! झारखंड की शिक्षा व्यवस्था को किसी की बुरी नजर लग गई...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img