पटना: पटना का मोकामा इलाका इन दिनों लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। अभी हाल ही में मोकामा में दर्जनों राउंड गोलीबारी की घटना को लोग भूले भी नहीं थे कि एक बार फिर अपराधियों ने एक निजी सुरक्षा गार्ड की पत्थर से कूच कर हत्या कर दी। घटना मोकामा के दरियापुर गांव की है जहां अपराधियों ने पचास वर्षीय प्रेम पासवान नामक एक व्यक्ति की पत्थर से कूच कर हत्या कर दी।
बताया जा रहा है कि मृतक एक निजी सुरक्षा कंपनी में गार्ड की नौकरी करता था। मृतक की गुमसुदगी की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मध्य रात्रि मोबाइल लोकेशन ट्रेस कर शव बरामद किया। मृतक का शव मिलने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
मृतक के परिजनों ने बताया कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी फिर भी किसी ने उनकी हत्या कर दी यह समझ से बाहर की बात है। मामले में हाथीदह थाना की पुलिस छानबीन में जुट गई है। बताया जा रहा है कि मृतक के शरीर पर भी जख्म का निशान है।
https://www.youtube.com/@22scopestate/videos
यह भी पढ़ें- कल Patna आयेंगे राहुल गांधी, NDA ने कहा ‘स्वागत है लेकिन…’
बाढ़, पटना से विकास कुमार की रिपोर्ट
Mokama Mokama Mokama
Mokama </span
Highlights


