कल Patna आयेंगे राहुल गांधी, NDA ने कहा ‘स्वागत है लेकिन…’

पटना: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी 18 दिनों के अंदर दूसरी बार बुधवार को Patna आ रहे हैं। पटना में राहुल गांधी श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल में कांग्रेस की तरफ से आयोजित पूर्व मंत्री दिवंगत जगलाल चौधरी की जयंती समारोह में भाग लेंगे। एक तरफ राहुल गांधी की बिहार यात्रा को लेकर कांग्रेस जोर शोर से तैयारी कर रही है तो दूसरी तरफ एनडीए ने इसे चुनावी दौरा करार दिया है।

राहुल गांधी का बिहार में स्वागत है

राहुल गांधी के बिहार दौरा को लेकर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी स्वागत किया है और कहा कि राहुल गांधी का बिहार में स्वागत है। वे अपनी पार्टी के वरीय नेता हैं इस हिसाब से उन्हें आना भी चाहिए लेकिन वे जिस राजनीतिक जमीन की तलाश कर रहे हैं वह उन्हें बिहार में नहीं मिलने वाला है।

कार्यक्रम रद्द कर देना चाहिए

दूसरी तरफ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह बिहार सरकार में मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा कि यह उनका अपना राजनीतिक दौरा है। दिलीप जायसवाल ने कहा कि कल शकील अहमद खान के साथ एक हादसा हुआ है और इस लिहाज से पार्टी को अपना कल का कार्यक्रम रद्द कर देना चाहिए क्योंकि उनके साथ जो भी हुआ है वह बहुत ही दुखद है। लेकिन यह उनका अपना राजनीतिक कार्यक्रम है, फैसला वे लोग खुद ही करेंगे।

सबको बिहार आने की आजादी है

बिहार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने भी राहुल गांधी के बिहार आगमन पर अपनी प्रतिक्रिया दी और कहा कि दिल्ली में 5 फरवरी को मतदान है इसके बाद फिर बिहार में विधानसभा चुनाव इसी वर्ष है। विधानसभा चुनाव को देखते हुए दिल्ली के सभी बड़े नेताओं का बिहार दौरा होना है। ऐसे में सभी को आजादी है कि वे जहां चाहें जा सकते हैं। राहुल गांधी भी बिहार आ रहे हैं इसमें कोई दिक्कत नहीं है लेकिन बिहार में सरकार एक बार फिर एनडीए की ही बनने वाली है।

राहुल गांधी के बिहार आगमन से डरेंगे उनके सहयोगी

राहुल गांधी के बिहार आगमन को लेकर भाजपा के प्रवक्ता कुंतल कृष्णा ने कहा कि बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर राहुल गांधी बिहार आ रहे हैं। उनके बिहार आगमन से एनडीए को कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है लेकिन उनके सहयोगी दलों को डर जरुर लगने लगा होगा। सबसे अधिक डर राजद को लगेगा।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    BPSC पर हाई कोर्ट में सुनवाई टली, ये है वजह….

पटना से महीप राज एवं विवेक रंजन की रिपोर्ट

Patna Patna Patna Patna

Patna </span

Karwa Chauth 2026: रांची में आज बादलों के बीच मनेगा करवा...

 रांची में Karwa Chauth पर चक्रवात अर्नब के प्रभाव से आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। पंचांग के अनुसार शाम 7:54 बजे...

Hemant Soren Case: हेमंत सोरेन की याचिका पर 19 नवंबर को...

 झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। पीएमएलए की धारा 44 की संवैधानिक वैधता को चुनौती देते हुए ED...

RRB Station Master Recruitment 2026: रेलवे में 1265 पदों पर भर्ती,...

 रेलवे स्टेशन मास्टर भर्ती 2026 के तहत 1265 पदों पर आवेदन शुरू। ग्रेजुएट उम्मीदवार 25 नवंबर तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। शुरुआती वेतन...