Ranchi: झारखंड में अपराधियों का हौसला बढ़ता जा रहा है। अपराधियों के आतंक से अब राज्यभर में लोग परेशान हैं । ताजा मामला खेलगांव से सामने आया है। खेलगांव थाना क्षेत्र में डेड बॉडी https://22scope.com/aadhaar-dob-update-rule-now-changing-date-of-birth-in-aadhaar-becomes-strict-long-queue-at-ranchi-center/ मिलने से इलाके में दहशत का माहौल है।
पत्थर से कूच कर की गई हत्या
जानकारी के अनुसार, खेलगांव थाना क्षेत्र में खून से लथपथ बॉडी गाड़ी गांव इलाके में मिली है। बॉडी से महज कुछ दूर पर एक बाइक बरामद की गई है। बाइक पर भी खून के धब्बे मिले हैं। बताया जा रहा है कि पत्थर से कूच कर शख्स की हत्या की गई है। मृतक की पहचान मोहमद आसिफ https://22scope.com/comfed-increased-its-capacity-now-collects-22-lakh-52-thousand-kilograms-of-milk-daily/ के रूप में की गई है,जो रांची के लोअर बाजार थाना क्षेत्र का रहनेवाला था।
बता दें मौके पर खेलगांव थानेदार अभिषेक राय अपनी टीम के साथ पहुंच गए हैं और मामले की छानबीन कर रहे हैं।
Highlights


