अपराधियों ने की अंधाधुंध गोलीबारी, एक की मौत, 3 घायल

मधेपुरा : मधेपुरा सदर अनुमंडल के ग्वालपाड़ा बाजार में अपराधियों ने अंधाधुंध गोलीबारी की है। घटना बुधवार की रात करीब नौ बजे की है। बदमाशों की गोलीबारी में चार लोगों को गोली लगी जिसमें एक की अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में ही मौत हो गई। फिलहाल अन्य तीन घायलों का इलाज मधेपुरा के जननायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज व सदर अस्पताल में चल रहा है। गोलीबारी की घटना के बाद इलाके में दहशत है। मधेपुरा पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई है।

आपको बता दें कि इससे पहले पांच दिसंबर 2023 को भी इसी तरह अपराधियों ने अंधाधुंध गोलीबारी की थी जिसमें दो लोग घायल हुए थे। ग्वालपाड़ा बाजार के न्यू जनता मेडिकल के प्रोपराइटर अशोक कुमार साह ने बताया कि रात लगभग 9 बजे बिहारीगंज की ओर से तीन हथियारबंद बाइक सवार जनता मेडिकल के सामने रुके। वहां उन्होंने लगभग 10 से 15 राउंड गोली चलाई। गोली चलती देख वह काउंटर के नीचे छुप गए। इसके बाद अपराधियों ने गौरव होटल के पास भी गोली चलाई। वहां नाश्ते की दुकान के बाहर खड़े ग्वालपाड़ा वार्ड-6 निवासी राम प्रवेश ठाकुर (26) के बाएं हाथ में गोली लगी। वहां से कुछ दूर घर के बाहर टहल रहे सियाराम गुप्ता (80) के दाएं कंधा के नीचे गोली लगी।

गोलीबारी में जनता मेडिकल के कर्मी ग्वालपाड़ा वार्ड-6 रोहित कुमार (35) के सिर में गोली लगी। एक अन्य व्यक्ति भी घायल हुए है। उधर, घटना के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। सभी घायलों को सीएचसी में प्राथमिक इलाज के बाद मधेपुरा के जेएनकेटी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। रास्ते में ही सियाराम गुप्ता ने दम तोड़ दिया। रोहित को पीएमसीएच रेफर किया गया है।

यह भी पढ़े : ट्रेन से कटकर एक सख्स की मौत, तफ्तीश में जुटी पुलिस

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

रमण कुमार की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Ranchi Naxal Case: प्रशांत बोस का शव लेने पहुंचा शख्स सत्यापन...

 रांची के होटवार जेल में प्रशांत बोस का शव लेने पहुंचा व्यक्ति सत्यापन से पहले फरार, प्रशासन ने बढ़ाई सतर्कता, जानिए पूरा मामला।Ranchi Naxal...

Prashant Bose Funeral Update: 72 घंटे बाद रांची में होगा अंतिम...

माओवादी नेता प्रशांत बोस का 72 घंटे बाद रांची में अंतिम संस्कार, पत्नी के आग्रह पर जिला प्रशासन ने लिया फैसला, जानिए पूरी खबर।Prashant...

Jharkhand LPG Crisis: रसोई गैस की किल्लत से बढ़े खाने के...

झारखंड में कमर्शियल गैस की कमी से ठेले-खोमचे बंद, खाने के दाम बढ़े, होटल-रेस्टोरेंट में मेन्यू कटौती, कई जगह कोयले पर बन रहा खाना।Jharkhand...

Dhanbad Gas Leak Incident: बंद BCCL प्लांट में जहरीली गैस रिसाव,...

 धनबाद के मुनीडीह स्थित बंद बीसीसीएल प्लांट में गैस रिसाव से 3 लोगों की मौत, चोरी की नीयत से घुसे थे आरोपी, कई लोग...

Ranchi Murder Case: झखराटांड़ में 13 वर्षीय बच्ची की हत्या का...

 रांची के रातू क्षेत्र में 13 साल की बच्ची की हत्या का मामला उजागर, मुंहबोले भाई पर हत्या और गुप्त अंतिम संस्कार का आरोप,...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img