Sunday, October 26, 2025
Loading Live TV...

Latest News

चाय काफी से लेकर गार्बेज कलेक्शन तक पीएम मोदी को मन की बात की दिलचल्प और खास बातें …..

चाय काफी से लेकर गार्बेज कलेक्शन तक पीएम मोदी को मन की बात की दिलचल्प और खास बातें ..... पीएम मोदी मन की बात : पीएम मोदी ने मन की बात कार्यक्रम के बहाने आज देशवासियों को फिर संबोधित किया । पीएम मोदी ने देशवासियों को छठ महापर्व का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि अगर मौका मिले तो सभी लोग छठ उत्सव में एक बार जरूर भाग लें। छठ महापर्व भारत की एकता का सबसे बड़ा और सुंदर उदाहरण है। सामाजिक एकता का सबसे सुंदर उदाहरण हैं छठ महापर्व पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि छठ का महापर्व संस्कृति, प्रकृति और समाज...

रांची-लोहरदगा हाईवे पर चलती बस में अचानक लगी आग, 40 से अधिक यात्री बाल-बाला बचे

Ranchi: राजधानी के निकट शनिवार शाम लगभग 5 बजे एक बड़ी दुर्घटना होते-होते रुक गई। जानकारी के अनुसार मांडर-बाजारटांड़ के पास हाईवे पर यात्रा कर रही एक यात्री बस अचानक आग की लपटों में घिर गई। यह बस रांची से निकल कर चतरा की ओर जा रही थी। यात्रा के समय इसमें लगभग 40 यात्री मौजूद थे। यात्रियों की सतर्कता से टला बड़ा हादसाः पुलिस अधिकारी ने बताया कि बस में अचानक आग लगने के बाद चालक और अन्य यात्रियों की सतर्कता ने बड़ा हादसा टाल दिया। यात्रियों ने तुरंत बस को छोड़ दिया और सुरक्षित स्थान पर चले गए।...

छठ पर्व की तैयारियां और यादों में स्वर कोकिला शारदा सिन्हा

छठ पर्व की तैयारियां और यादों में स्वर कोकिला शारदा सिन्हा पटना : बिहार चुनाव के बीच छठ की तैयारियों में मस्त है बिहारवासी। हर तरफ माहौल भक्तिमय बना है। रेलवे स्टेशन और बस अड्डे पर प्रवासियों की लौटती भीड़ दिख रही है। वहीं बाजार भी छठ की तैयारियों को लेकर सज चुका है। ऐसे में दूर कहीं बजती छठ गीतों से सहज ही स्वर कोकिला शारदा सिन्हा की याद ताजा हो जाती है।शारदा सिन्हा के गीतों से छठ की पहचान जी हॉं, छठ हो और शारदा सिन्हा की चर्चा ना हो यह तो बेईमानी होगी। यूँ कहें कि शारदा सिन्हा...

लूटपाट की घटना में कलेक्शन एजेंट युवक को अपराधियों ने मारी गोली

“Efficient supply chain and cargo logistics service in Bihar and Jharkhand”
Advertisment

बेगूसराय : बेगूसराय में बेखौफ अपराधियों ने लूटपाट करने के दौरान आईसीआईसीआई बैंक फाइनेंस कंपनी में कलेक्शन एग्जीक्यूटिव एजेंट को गोली मारकर घायल कर दिया। साथ ही साथ अपराधियों ने हथियार के बल पर एग्जिक्यूटिव कलेक्शन एजेंट से एक लाख रुपए की लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया और हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गया। घटना नावकोठी थाना क्षेत्र के रमौली गाछी के समीप की है। घायल एग्जिक्यूटिव कलेक्शन एजेंट की पहचान नगर थाना क्षेत्र के हर्राख गांव के रहने वाले शंभू देवा के रूप में की गई है।

इस घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि शंभू देवा कलेक्शन कर मोटरसाइकिल पर सवार होकर बखरी से बेगूसराय लौट रहे थे। तभी रास्ते में चार के संख्या में अपराधियों ने उसे घेर लिया।और लूटपाट करने लगा। जब लूटपाट का विरोध उसके द्वारा किया गया तो उसी से नाराज होकर अपराधियों ने उसे पहले जमकर पिटाई की फिर बाद में उसे गोली मार दिया। और गोली मारने के बाद उसके पास से एक लाख रुपए की लूट की घटना को अंजाम देकर हथियार लहराते हुए अपराधी फरार हो गए। वहीं स्थानीय मुखिया एवं लोगों के सहयोग से घायल शंभू देवा को इलाज के लिए मंझौल अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय रेफर कर दिया गया है।

यह भी देखें :

मिली जानकारी के अनुसार, घायल आइसीआइसीआइ बैंक फाइनेंस कंपनी में कलेक्शन एग्जीक्यूटिव के रूप में काम करता है। वह देर शाम को काम खत्म कर पहसारा की ओर से बेगूसराय लौट रहा था। तभी नावकोठी थाना क्षेत्र के रमौली इलाके में घटना घटी है। युवक को पैर में गोली लगी है। सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

यह भी पढ़े : VIP महिला चोर की हैरतअंगेज करतूत आई सामने

अजय शास्त्री की रिपोर्ट

Related Posts

बिक्रम में एक देशी कट्टा, 2 जिंदा कारतूस के साथ आरोपी...

बिक्रम : पटना जिले के बिक्रम थाना क्षेत्र के महजपुरा गांव में बिक्रम पुलिस ने कार्रवाई की है। गुप्त सूचना के आधार पर बिक्रम...

झाझा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 2 भाइयों के अवैध धंधे...

झाझा : झाझा पुलिस प्रशासन को नगर क्षेत्र में बड़ी सफलता मिली है जहां दो भाइयों के द्वारा शराब के साथ नशीला पदार्थ बिक्री...

भाजपा नेता पर दिनदहाड़े गोलीबारी, बबलू यादव गंभीर रूप से घायल,...

भागलपुर : भागलपुर के बरारी थाना क्षेत्र के टीएनबी लॉ कॉलेज गली के पास दिनदहाड़े भाजपा नेता विवेकानंद प्रसाद उर्फ बबलू यादव पर जानलेवा...
152,000FansLike
25,000FollowersFollow
628FollowersFollow
651,000SubscribersSubscribe
WhatsApp Join our WhatsApp Channel