अपराधियों ने वर्तमान उप मुखिया सह वार्ड पार्षद को मारी गोली

188
अपराधियों ने वर्तमान उप मुखिया सह वार्ड पार्षद को मारी गोली
Advertisment

आरा : भोजपुर जिले के संदेश थाना क्षेत्र के फुलाड़ी गांव मोड़ के समीप रविवार की सुबह बाइक सवार हथियारबंद अपराधियों ने लूना बाइक से बाजार करने जा रहे वर्तमान उप मुखिया सह वार्ड पार्षद को गोली मार दी। जख्मी युवक को गोली दाहिने साइड पेट के पिछले हिस्से में मारी गई है। जो बाएं साइड से आर पार हो गई है। गोली लगते ही वह लूना बाइक से खून से लतपथ होकर जख्मी हालत में गिर पड़े। वहीं उनके पॉकेट से गिरे मोबाइल द्वारा फोन कर इसकी सूचना उनके परिजनों को दी।

Advertisment

सूचना पाकर परिजन फौरन घटनास्थल पर पहुंचे और उन्हें इलाज के लिए संदेश रेफरल अस्पताल से आरा शहर के बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल लाया गया जहां उनका इलाज कराया जा रहा है। घटना को लेकर गांव एवं आसपास के इलाके में सनसनी मच गई है। उधर घटना की सूचना मिलते ही संदेश थानाध्यक्ष संतोष कुमार पुलिस बल के साथ फॉरेन घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गए है।

यह भी देखें :

वहीं पुलिस द्वारा आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे को भी खंगाला जा रहा है। जानकारी के अनुसार, जख्मी युवक संदेश थाना क्षेत्र के फुलाड़ी गांव निवासी नथू साह के 32 वर्षीय पुत्र सह खंडल पंचायत के उप मुखिया सह संदेश गांव के वार्ड नंबर-14 के वार्ड पार्षद दीपक कुमार केसरी है। वह पेशे से किराना दुकानदार हैं एवं गांव में ही अपना किराना का दुकान चलाते है।

यह भी पढ़े : पंखे की कुंडी से लटका मिला नवविवाहिता का शव

नेहा गुप्ता की रिपोर्ट

Advertisement
error: Content is protected !!
Follow 22Scope Channel Get Breaking Updates