शराब मामले में गया के मेयर गणेश पासवान के 2 बॉडीगार्ड गिरफ्तार

गयाजी : बड़ी खबर गयाजी आ रही है, जहां मेयर गणेश पासवान के दो बॉडीगार्ड को शराब मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिसमें से एक बॉडीगार्ड सरकारी है जबकि दूसरा बॉडीगार्ड प्राइवेट है। दरअसल, पुलिस को सूचना मिली थी कि कोतवाली थाना क्षेत्र के पिपरपाती मोहल्ले में शराब की खरीद बिक्री की सूचना मिली थी। इसी आधार पर पुलिस ने पीपरपाती मोहल्ले के पास पहुंची जहां पर स्विफ्ट डिजायर गाड़ी खड़ी थी। जिसकी जांच किया गया उसमें तो उसमें से 196 बोतल बीयर बरामद किया गया। जबकि मौके पर से दो युवक पुलिस को देखते फरार हो गए।

शराब से भरी स्विफ्ट डिजायर गाड़ी को रात में छुड़ाने के लिए पैरवी करने आया था – टाउन DSP सरोज साह

वहीं कोतवाली थाना में टाउन डीएसपी सरोज साह ने बताया कि शराब से भरी स्विफ्ट डिजायर गाड़ी को रात में छुड़ाने के लिए पैरवी करने आया था, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया। जबकि दूसरा निजी बॉडीगार्ड खुद कोतवाली थाना में आकर आत्मसमर्पण कर दिया। वहीं दोनों से पूछताछ किया जा रहा है। सरकारी बॉडीगार्ड की पहचान रितेश कुमार के रूप में हुई है। जबकि प्राइवेट बॉडीगार्ड अजीत कुमार है। अजीत कुमार पहले भी शराब मामले में जेल जा चुका है।

Gaya Police Arr 1 1 22Scope News

यह भी देखें :

यह भी पढ़े : गयाजी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3.712 किलो अफीम दूध के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार…

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Koderma News: कोडरमा के सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार गिरफ्तार, नाबालिग...

कोडरमा के सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार को नाबालिग के यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार किया गया। पुलिस मामले की जांच और पूछताछ...

Mukhyamantri Cycle Yojana: बिहार सरकार की योजनाओं से आसान हुई बेटियों...

बिहार में मुख्यमंत्री साइकिल योजना और प्रोजेक्ट आधारित लर्निंग से बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा मिल रहा है। जानिए आफरीन, माही और सबरीन की...

Gaya Pitru Paksha Mela 2026:गयाजी पितृपक्ष महासंगम 2026 संपन्न, 51 लाख...

गयाजी पितृपक्ष महासंगम 2026 में 51 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे। विदेशी श्रद्धालुओं की भागीदारी, टेंट सिटी और आधुनिक सुविधाओं ने आयोजन को खास...