गांव में घुसा मगरमच्छ, रात भर परेशान रहे ग्रामीण, सूचना के बाद भी वन विभाग बेखबर

मोतिहारी : मोतिहारी के अरेरज प्रखंड के पिपरा पंचायत में गांव में मगरमच्छ घुसने से अफरा-तफरी मच गया। ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए मगरमछ को लाइट व लुकार जला कर हल्ला करते हुए खदेड़ा। उसके बाद मगरमच्छ गांव के पास छठ घाट के पास पोखर में घुस गया। ग्रामीण रात भर रतजगा करते रहे।पंचायत मुखिया व ग्रामीणों द्वारा वन विभाग को रात में ही सूचना दिया गया लेकिन वन विभाग वाहन नहीं होने की मजबूरी बताकर अपना पल्ला झाड़ लिया।

वहीं अरेराज एसडीओ अरुण कुमार के निर्देश पर त्वरित दो चौकीदार को पोखर के पास डियूटी में तैनात किया गया है। मामला गोबिंदगज थाना क्षेत्र के गंडक तटवर्ती पीपरा पंचायत के जितवारपुर का बताया जा रहा है। सूचना के बाद भी सुबह तक वन विभाग की टीम नही पहुच पाई है। अरेराज अनुमंडल क्षेत्र गंडक नदी में कुछ दिन पूर्व आए भीषण बाढ़ के कारण अभी आमलोगों के जनजीवन अस्त व्यस्त ही था कि पीपरा पंचायत के जितवारपुर बिंद टोली के पास रविवार रात अचानक मगरमच्छ दिखने से हड़कंप मच गया। गांव में मगरमच्छ के सूचना पर ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गया। ग्रामीण मगरमच्छ को देखते ही लाइट जलाते हुए हल्ला करने लगे। वहीं कुछ लोगों ने मगरमच्छ को खदेड़ते हुए वीडियो भी बनाया।

यह भी देखें :

मगरमच्छ की सूचना पर पंचायत मुखिया ऐश्वर्या मिश्रा उर्फ बाबू द्वारा त्वरित सूचना वन विभाग व प्रशासन को दिया गया। हल्ला सुन मगरमच्छ गांव के ही पोखरा में समा गया। जिसके कारण रातभर ग्रामीण रतजगा करते रहे। पीपरा पंचायत मुखिया ने बताया कि रात में ही वन विभाग को सूचना दिया गया लेकिन वह विभाग गाड़ी नही होने की बात कहकर सुबह में आने की बात कहकर रह गए। सुबह तक वन विभाग की टीम स्थल तक नहीं पहुची थी। मगरमच्छ को लेकर ग्रामीणों में काफी भय का माहौल बना हुआ है। वहीं अरेराज एसडीओ अरुण कुमार द्वारा दो चौकीदार को स्थल पर प्रतिनियुक्त किया गया है।

यह भी पढ़े : केंद्र सरकार को घेरने की तैयारी में युवा कांग्रेस, 16 अक्टूबर को हल्लाबोल

सोहराब आलम की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

झारखंड शराब घोटाले पर गरमाई राजनीति, Babulal Marandi ने राज्यपाल को...

Jharkhand: झारखंड शराब घोटाले पर राजनीति गरमा गई है। अब नेता प्रतिपक्ष Babulal Marandi ने ACB की भूमिका पर सवाल उठाए हैं। चार्जशीट में...

झारखंड से अब इन ज्योतिर्लिंग के दर्शन करना होगा बेहद आसान,...

Jharkhand: झारखंड के ट्रैवललवर्स के लिए अच्छी खबर सामने आ रही है। खासकर Train से यात्रा करने वालों के लिए बेहद रोमांचक खबर है।...

नालंदा शीतला मंदिर हादसा : PM, CM व सम्राट सहित कई...

पटना : देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री विजय कुमार...

भागलपुर SDM कार्यालय में निगरानी का छापा, रिश्वत लेते 2 कर्मी...

भागलपुर : भागलपुर में निगरानी विभाग ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एसडीएम कार्यालय में छापेमारी की। इस दौरान 70 हजार रुपए...

Jharkhand में गैस सिलेंडर मिलने में हो रही परेशानी, इस टोल...

Jharkhand: मिडिल ईस्ट देशों में चल रहे युद्ध के कारण झारखडं में भी गैस सिलेंडर को लेकर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img