मुंगेर : नगर परिषद जमालपुर के पूर्व पार्षद एवं मुंगेर राजद के समर्पित साथी अति पिछड़ा के नेता रामचंद्रपुर निवासी दिलीप मंडल के आकस्मिक मौत पर जहां शहर के नेता कार्यकर्ताओं से लेकर जनप्रतिनिधि एवं पुलिस प्रशासन पदाधिकारी ने शोक संवेदना व्यक्त की है। वहीं राजद नेता के पार्थिव शरीर पर राजद का झंडा रखकर प्रदेश महासचिव प्रमोद यादव ने जो सम्मान किया है उससे घर परिवार समाज के लोगों ने भी राजद के इस पहल की सराहना किया है।
गाजे-बाजे के साथ निकाली गई राजद नेता का शव यात्रा
इधर, रामचंद्रपुर गांव से जैसे ही राजद नेता का शव यात्रा गाजे-बाजे के साथ निकाली गई तो अंतिम दर्शन करने को लेकर लोगों की हजूम देखी गई। शव यात्रा जब शहर में प्रवेश किया तो व्यवसाय वर्ग सहित नगर परिषद के अधिकांश वार्ड पार्षद, भाजपा जदयू, राजद, कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और लोजपा पार्टी के नेता कार्यकर्ता अति पिछड़ा के नेता दिलीप मंडल को अंतिम विदाई देते हुए उनके आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना की है।
यह भी पढ़े : नक्सली क्षेत्र में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा
यह भी देखें : https://youtube.com/22scope
केएम राज की रिपोर्ट
Highlights







