LPG Price Hike Update: मिडिल ईस्ट संकट का असर, कमर्शियल सिलेंडर 220 रुपये तक महंगा

 मिडिल ईस्ट तनाव के बीच भारत में कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम 220 रुपये तक बढ़े, जानें नए रेट और आम लोगों पर असर।


LPG Price Hike Update रांची:मिडिल ईस्ट में जारी भू-राजनीतिक तनाव का असर अब भारत के बाजार पर साफ दिखने लगा है। कच्चे तेल और गैस की सप्लाई में आई बाधा के बीच ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने एक बार फिर 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी कर दी है। महीने की पहली तारीख से यह सिलेंडर 194 रुपये से लेकर 220 रुपये तक महंगा हो गया है। हालांकि घरेलू उपभोक्ताओं के लिए राहत की बात यह है कि घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है।

LPG Price Hike Update:प्रमुख शहरों में नए रेट

देश के अलग-अलग शहरों में कमर्शियल सिलेंडर के दाम अलग-अलग बढ़े हैं। दिल्ली में 19 किलो वाला सिलेंडर अब 2078.50 रुपये का हो गया है, जो पहले 1884.50 रुपये में मिल रहा था। मुंबई में इसकी कीमत 2031 रुपये पहुंच गई है।

चेन्नई में यह सिलेंडर 2246.50 रुपये और कोलकाता में 2208 रुपये का हो गया है। रांची में भी 220 रुपये की बढ़ोतरी के बाद इसकी कीमत 2258 रुपये तक पहुंच गई है।

अन्य शहरों की बात करें तो लखनऊ में यह 2201 रुपये, पटना में 2365 रुपये, जयपुर में 2031 रुपये, बेंगलुरु में 2161 रुपये और हैदराबाद में 2321 रुपये में उपलब्ध है।


Key Highlights

  • 19 किलो कमर्शियल LPG सिलेंडर 194 से 220 रुपये तक महंगा

  • दिल्ली में कीमत 2078.50 रुपये, रांची में 2258 रुपये पहुंची

  • घरेलू सिलेंडर की कीमतों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं

  • होटल और रेस्टोरेंट सेक्टर पर बढ़ेगा लागत का दबाव

  • मिडिल ईस्ट तनाव और तेल सप्लाई बाधा बना मुख्य कारण


LPG Price Hike Update:पहले भी हो चुकी है बढ़ोतरी

इससे पहले 7 मार्च को भी कमर्शियल सिलेंडर के दाम में 115 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी। वहीं घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में 60 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई थी।

बढ़ोतरी के बाद घरेलू सिलेंडर की कीमतें दिल्ली में 913 रुपये, कोलकाता में 939 रुपये, मुंबई में 912.50 रुपये, चेन्नई में 928.50 रुपये और झारखंड में करीब 970 रुपये हो गई थीं।

LPG Price Hike Update:आम लोगों और कारोबार पर असर

कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी का सीधा असर होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे और छोटे फूड बिजनेस पर पड़ेगा। लागत बढ़ने से खाने-पीने की चीजें महंगी होने की संभावना है।

खासतौर पर छोटे कारोबारियों के लिए यह झटका बड़ा हो सकता है, क्योंकि उनकी लागत बढ़ने से मुनाफा घटेगा और वे कीमतें बढ़ाने को मजबूर हो सकते हैं।

LPG Price Hike Update:मिडिल ईस्ट संकट बना वजह

विशेषज्ञों के मुताबिक मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के कारण कच्चे तेल और गैस की आपूर्ति प्रभावित हुई है। होर्मुज जलडमरूमध्य में बाधा आने से वैश्विक बाजार में तेल की कीमतें बढ़ी हैं, जिसका सीधा असर भारत पर पड़ा है।

इसी स्थिति को देखते हुए ऑयल कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ाने का फैसला लिया है।

Champions of Care: अनंत अंबानी की नई मुहिम, हर साल 20...

 अनंत अंबानी ने वनतारा के तहत Champions of Care मुहिम शुरू की है। 50 से ज्यादा संगठन जुड़ेंगे और हर साल 20 लाख जानवरों...

Bihar Eco Tourism: बिहार में ईको टूरिज्म को मिलेगी नई रफ्तार,...

Bihar Eco Tourism, पटना: मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में सोमवार को लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ सभागार में पर्यावरण, वन एवं जलवायु...

Bihar Flood Relief: बिहार बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए 10...

Bihar Flood Relief, पटना: बिहार में आई बाढ़ से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए बिहार राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड ने मुख्यमंत्री राहत...