Bokaro : पिकनिक स्पॉट पर उमड़ रही सैलानियों की भीड़…

Bokaro : बोकारो में नए साल के आगमन में भले ही कुछ दिन बाकी है लेकिन पार्कों में अभी से ही सैलानियों का भीड़ देखने को मिल रही है वही लोग बोटिंग का भी आनंद लेते हुए दिखाई दे रहे है। बोकारो के सिटी पार्क में बड़ी संख्या में लोग बोटिंग के लिए पहुंच रहे है लेकिन वोटिंग भी खतरे से खाली नहीं है क्योंकि सुरक्षा को भी ताक में रखकर छोटे-छोटे बच्चो को बिना लाइफ जैकेट के ही बोट पर चढ़ा दिया जा रहा है जो खतरे को निमंत्रण दे रहा है।

Bokaro : बिना लाइफ जैकेट वोटिंग

बताते चले की बोकारो के सिटी पार्क के तालाब में करीब 10 बोट चलाया जा रहा है लेकिन कुछ ही वोट का लाइफ जैकेट है। वही बाकी बोट में सवार लोगों को बिना जैकेट के ही भगवान भरोसे छोड़ दिया जाता है जो लाइफ जैकेट है वो भी फटा हुआ है ऐसे में सुरक्षा को लेकर कही न कही सवाल खड़ा हो रहा है जबकि गहरी खाई में परिवार के लोग छोटे छोटे बच्चो को लेकर वोटिंग करते हुए नजर आ रहे है।

जब इस बारे में बोटिंग करवा रहे बोटिंग के मैनेजर से पूछा गया तो उन्होंने माना कि ये काफी खतरनाक हो सकता है। उन्होंने माना की लाइफ जैकेट काफी कम है और कलकत्ता जैकेट लेने के लिए भेजा गया है। वही जो छोटे छोटे बच्चे जो बोटिंग कर रहे है वो भी उचित सुरक्षा व्यवस्था मुहैया कराने की मांग कर रहे है। ऐसे में सवाल उठता है की अगर कहीं चूक हो जाए और बड़ी घटना घट जाए तो इसके लिए जिम्मेदार कौन होगा क्योंकि बताया जा रहा है की ये पार्क बीएसएल के द्वारा टेंडर पर दिया गया है।

बोकारो से चुमन की रिपोर्ट—

BIADA Pataliputra Industrial Area Inspection: पाटलिपुत्र औद्योगिक क्षेत्र में BIADA की...

BIADA Pataliputra Industrial Area Inspection, पटना: बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार (BIADA) के प्रबंध निदेशक नवीन कुमार, IAS ने शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 को...

Dr Ian Sinha Award: बिहार के लिए गर्व का पल! बाल...

Dr Ian Sinha Award, पटना: बिहार के शिवहर जिले के अंबा कला गांव से जुड़ी जड़ों वाले डॉ. इयान सिन्हा को बच्चों के स्वास्थ्य...

Prahlad Joshi Education: रटकर नहीं, समझकर पढ़ें विद्यार्थी! प्रल्हाद जोशी ने...

Prahlad Joshi Education, पटना: केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने विद्यार्थियों से केवल रटकर परीक्षा पास करने के बजाय विषयों को समझने और नए...