11वीं और इंटर की पंजीयन फार्म भरने की तिथि घोषित 

रांची. झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) की ओर से वर्ष 2024 की कक्षा 11वीं की परीक्षा फार्म और वर्ष 2025 की वार्षिक इंटर परीक्षा के लिए पंजीयन फार्म भरने की तिथि घोषित की गयी है.

चार दिसंबर तक बिना विलंब शुल्क के ऑनलाइन फार्म भरा जा सकेगा, चालान के माध्यम से बैंक में शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि आठ दिसंबर तक है.

वहीं विलंब शुल्क सहित ऑनलाइन फार्म भरने के लिए सात से 11 दिसंबर तक की तिथि निर्धारित की गयी है. चालान के माध्यम से बैंक में शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 15 दिसंबर तक है.

काउंसिल ने कहा है कि छह दिसंबर के बाद जेनरेट होनेवाले सभी चालान विलंब शुल्क के साथ जेनरेट होंगे.

2024 में मैट्रिक व इंटर की परीक्षा छह फरवरी से रांची. वर्ष 2024 में झारखंड एकेडमिक काउंसिल द्वारा मैट्रिक व इंटरमीडिएट की परीक्षा छह फरवरी से लेने का निर्णय लिया गया है.

परीक्षा 26 फरवरी 2024 तक होगी, जबकि प्रैक्टिकल परीक्षा 29 फरवरी से 12 मार्च 2024 तक ली जायेगी. एडमिट कार्ड 25 जनवरी 2024 से काउंसिल के वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकेगा, मैट्रिक की परीक्षा पहली पाली (सुबह 9.45 बजे से दोपहर 01.05 बजे तक) तथा इंटरमीडिएट की परीक्षा दूसरी पाली (दोपहर दो बजे से शाम 5.20 बजे तक) होगी.

 

 

Saffrn

Trending News

कटहरा जंगल में (Road Accident) तेज रफ्तार का कहर: पति की...

Jharkhand: झारखंड में सड़क हादसों (Road Accident) की मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है। एक बार फिर सारठ से भीषण सड़क हादसे की...

व्यक्ति की संदिग्ध मौत, कुछ लोग अस्पताल में इलाजरत, पुलिस जांच...

मोतिहारी : इस वक्त के एक बड़ी खबर मोतिहारी से सामने आई है जहां एक व्यक्ति की संदिग्ध मौत हो गई है और कुछ...

Ramayana का टीजर हुआ रिलीज, रनबीर कपूर के लुक ने जीता...

Ramayana Teaser Release: आज 2 अप्रैल को हनुमान जयंती मनाई जा रही है और इस दिन को और खास बनाया गया है Ramayana का...

मंत्री श्रेयसी ने दिया AI आधारित पाठ्यक्रम को प्रशिक्षण में शामिल...

पटना : बिहार सरकार के सूचना प्रावैधिकी विभाग के अतंर्गत स्थित मंत्री श्रेयसी सिंह के कार्यालय कक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में बिहार कौशल...

चलती स्कॉर्पियो में लगी आग, धू-धू कर जली, वरिष्ठ महाप्रबंधक सहित...

गयाजी : गया-बोधगया सड़क मार्ग के पहाड़पुर मोड़ के समीप चलती स्कॉर्पियो में अचानक आग लग गई। आग लगने के कारण अचानक स्कॉर्पियो का...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img