मंत्री श्रेयसी ने दिया AI आधारित पाठ्यक्रम को प्रशिक्षण में शामिल करने का निर्देश

पटना : बिहार सरकार के सूचना प्रावैधिकी विभाग के अतंर्गत स्थित मंत्री श्रेयसी सिंह के कार्यालय कक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में बिहार कौशल विकास मिशन के अंतर्गत संचालित आईटी-आईटीईएस प्रशिक्षण कार्यक्रम की प्रगति का विस्तृत आकलन किया गया। इस दौरान प्रशिक्षण की गुणवत्ता, युवाओं की भागीदारी एवं रोजगारपरक परिणामों की दिशा में चल रहे प्रयासों की गहन समीक्षा की गई।

मंत्री श्रेयसी सिंह ने प्रशिक्षण की गुणवत्ता, प्रशिक्षुओं की भागीदारी, रोजगार से जुड़ी संभावनाओं तथा कार्यक्रमों की प्रभावशीलता की गहन समीक्षा की

मंत्री श्रेयसी सिंह ने प्रशिक्षण की गुणवत्ता, प्रशिक्षुओं की भागीदारी, रोजगार से जुड़ी संभावनाओं तथा कार्यक्रमों की प्रभावशीलता की गहन समीक्षा की। इस अवसर पर मंत्री ने कहा कि राज्य के युवाओं को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने के उ‌द्देश्य से प्रशिक्षण कार्यक्रमों को और अधिक प्रभावी एवं उ‌द्योगोन्मुख बनाया जाना आवश्यक है। मंत्री ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि कौशल विकास कार्यक्रमों को वर्तमान समय की मांग के अनुरूप तैयार किया जाए, ताकि युवाओं को बेहतर रोजगार के अवसर प्राप्त हो सकें।

Mantri Shreyasi Singh 1 22Scope News

मंत्री ने प्रशिक्षण मॉड्यूल में AI आधारित पाठ्यक्रम को शामिल करने पर दिया जोर

उन्होंने विशेष रूप से प्रशिक्षण मॉड्यूल में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित पाठ्यक्रम को शामिल करने पर जोर देते हुए कहा कि इससे युवाओं को आधुनिक तकनीकी ज्ञान, नवाचार की क्षमता और वैश्विक प्रतिस्पर्धा में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। बैठक में प्रशिक्षण केंद्रों की कार्यप्रणाली, प्रशिक्षुओं की उपस्थिति, प्रशिक्षण की गुणवत्ता एवं भविष्य की कार्ययोजनाओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

Mantri Shreyasi Singh 2 22Scope News

प्रशिक्षण कार्यक्रमों की नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए व युवाओं को उ‌द्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप दक्ष बनाया जाए – मंत्री श्रेयसी सिंह

मंत्री ने निर्देश दिया कि प्रशिक्षण कार्यक्रमों की नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए व युवाओं को उ‌द्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप दक्ष बनाया जाए। सूचना प्रावैधिकी विभाग द्वारा यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि राज्य के अधिक से अधिक युवाओं को आधुनिक डिजिटल कौशल से जोड़ा जाए, जिससे वे रोजगार के नए अवसरों का लाभ उठा सकें और आत्मनिर्भर बन सकें। बैठक में विभाग के विशेष सचिव अरविंद कुमार चौधरी सहित बिहार कौशल विकास मिशन के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Mantri Shreyasi Singh 3 22Scope News

यह भी पढ़े : श्रेयसी सिंह ने कहा- आज खेल प्रतियोगिता में बिहार के एक से एक होनहार युवा आए हैं

Bihar Solar Subsidy 2026: घर की छत पर सोलर पैनल लगाइए,...

Bihar Solar Subsidy 2026: बिहार में घरों की छतों पर सोलर पैनल लगाने को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य सरकार ने अतिरिक्त वित्तीय सहायता...

Bihar Rhino Conservation: वीटीआर में बनेगा गैंडा संरक्षण क्षेत्र, राजगीर जू...

Bihar Rhino Conservation, पटना: बिहार में गैंडा संरक्षण को चिड़ियाघरों से आगे बढ़ाकर प्राकृतिक अधिवास तक ले जाने की तैयारी तेज कर दी गई...

Bihar Flood Relief: बाढ़ के बीच बिहार ग्रामीण बैंक का बड़ा...

Bihar Flood Relief, पटना: बिहार में बाढ़ से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए बिहार ग्रामीण बैंक ने मुख्यमंत्री राहत कोष में 51 लाख...