BEGUSARAI में नाईट गार्ड का संदिग्ध हालत में शव बरामद, परिजनों ने कहा ‘हुई हत्या’

बेगूसराय: बेगूसराय में निजी कंपनी में कार्यरत नाइट गार्ड का शव गोदाम से बरामद किया गया है। मृतक के परिजनों ने गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। घटना रिफाइनरी थाना क्षेत्र के केशावे गांव की है। मृतक की पहचान सिंघौल थाना क्षेत्र के रतौली वार्ड संख्या तीन निवासी अजय पाठक के 21 वर्षीय पुत्र आदित्य कुमार पाठक के रुप में की गई। बताया जा रहा है कि मृतक आदित्य पाठक पिछले चार माह से केशावे गांव में एक निजी कंपनी में नाइट गार्ड के रूप में काम करता था।

यह भी पढ़ें- नवादा में नीतीश को लगा झटका, कद्दावर दलित नेता ने छोड़ा JDU, कहा…

बुधवार की देर शाम भी आदित्य ड्यूटी करने के लिए आया था लेकिन अगले दिन उसका शव संदिग्ध हालत में गोदाम से बरामद किया गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद गुस्साए परिजन गोदाम पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया। मृतक के परिजन मुआवजा और अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर अड़े हुए हैं। परिजनों ने आशंका जताई है कि बदमाशों ने गले में फंदा डालकर आदित्य की बेरहमी से हत्या कर दी है।

यह भी पढ़ें- BEGUSARAI में 50 हजार का इनामी कुख्यात नियाज गिरफ्तार, कई मामलों में थी तलाश

पुलिस के आश्वासन के बाद परिजनों का गुस्सा शांत हुआ और पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक के परिजनों ने बताया कि वह रोज की तरह गांव से ड्यूटी के लिए रात में आया था और सुबह घर वापस नहीं लौटा इस दौरान कंपनी के ही गार्ड के द्वारा घटना के बारे में सूचना दी गई। मृतक घर का इकलौता चिराग था और उसकी हत्या कर दी गई। हालांकि अभी स्पष्ट नहीं हुई है कि आदित्य की हत्या किसने और क्यों की।

बेगूसराय से अजय शास्त्री की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

BEGUSARAI

BEGUSARAI

BEGUSARAI

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img