Deoghar Firing Incident: युवक पर 10 राउंड फायरिंग, बाल-बाल बची जान, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

Deoghar: जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह अपराधियों ने एक युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दहशत फैला दी। यह घटना उस वक्त हुई जब ग्राम झालर निवासी विक्की राउत (25 वर्ष) ग्राम अघनुआ स्थित सुधीर की दुकान पर सीमेंट खरीदने गया था।

युवक पर 10 राउंड फायरिंगः

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अपराधी पहले से घात लगाए बैठे थे। जैसे ही विक्की राउत दुकान के बाहर पहुंचा, अपराधियों ने उस पर लगातार 10 राउंड फायरिंग कर दी। इस दौरान एक गोली उसके दाएं कान को छूते हुए निकल गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया, लेकिन उसकी जान बच गई।

स्थानीय लोगों ने दिखाई तत्परता:

घटना के बाद आसपास के लोगों ने घायल युवक को तत्काल मोहनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए उसे देवघर सदर अस्पताल रेफर कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार, विक्की की स्थिति अब स्थिर है।

4 आरोपी पहचान में आए:

पुलिस ने बताया कि इस फायरिंग की घटना में चार लोग शामिल बताए जा रहे हैं। इन सभी पर पहले से विवाद और दुश्मनी के आरोप हैं। पुलिस ने बताया कि हमलावर मोटरसाइकिल से मौके से फरार हो गए।

  • अनिल यादव (मुखिया पति, घोंघा पंचायत)
  • गिरधारी यादव (कुरेवा, पिता कंठी महतो)
  • मुकेश यादव (जोंकिला निवासी)
  • एक अन्य अज्ञात व्यक्ति

पुलिस की कार्रवाईः

घटना की जानकारी मिलते ही मोहनपुर थाना प्रभारी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल से कई खोखे और कारतूस के अवशेष बरामद किए गए हैं। एसडीपीओ ने बताया कि पुलिस की कई टीमें गठित की गई हैं और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

इलके में दहशतः

दिन-दहाड़े हुई इस गोलीबारी से पूरे इलाके में दहशत फैल गई है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द अपराधियों को पकड़ा जाए और इलाके में गश्त बढ़ाई जाए।

रिपोरेटः बबलू साह

Saffrn

Trending News

अस्पताल में DC ने किया औचक निरीक्षण, अव्यवस्था पर सख्त नाराज़गी;...

Hazaribagh: हजारीबाग के शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब हजारीबाग के DC शशि प्रकाश सिंह औचक निरीक्षण के...

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर युवाओं को एड्स के प्रति किया गया...

Patna: राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन की ओर से निर्धारित 95:95:99 लक्ष्य की प्राप्ति एवं युवाओं के साथ आम जनों में एचआईवी/एड्स के प्रति जागरुकता...

जावेद अख्तर ने किया बापू टावर का भ्रमण, कहा- बापू टावर...

Patna: प्रसिद्ध गीतकार, कवि और पटकथा लेखक जावेद अख्तर ने मंगलवार को बापू टावर संग्रहालय का अवलोकन किया। इस अवसर पर उन्होंने संग्रहालय की...

शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा, कहा-मॉडल...

Patna: शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने सात निश्‍चय-3 के तहत राज्‍य में स्‍थापित होने वाले मॉडल स्‍कूलों में एकरूपता बनाये रखने का आदेश संबंधित...

राजस्व कार्यों में ढिलाई बर्दाश्त नहीं, भूमि विवाद रहित बिहार...

Patna: उपमुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने अधिकारियों को स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि राजस्व कार्यों में किसी...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img