सरिया थाना में एसडीएम और एसडीपीओ ने पुलिस मित्र को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

सरिया. सरिया पुलिस थाना में गुरुवार को अनुमंडल पदाधिकारी संतोष कुमार गुप्ता, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी धनंजय कुमार राम और इंस्पेक्टर अजय कुमार की उपस्थिति में पुलिस मित्रो को प्रशस्ति पत्र व पट्टा देकर किया सम्मानित किया गया।

वहीं एसडीएम और एसडीपीओ ने अपने संबोधन में कहा कि सरिया-बगोदर अनुमंडल क्षेत्र में शांति कैसे कायम रहे, इसके लिए सक्रिय भूमिका निभाने वाले पुलिस मित्रों के सम्मान में समारोह का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस के पास कोई जादू की छड़ी नहीं है। किसी भी केस में निर्दोष नहीं फंसे, इसके लिए पुलिस मित्रों का सहयोग जरूरी है।

आप मैसेज या लिखित जानकारी पुलिस को दे सकते हैं, ताकि पुलिस को अनुसंधान करने में मदद हो और निर्दोष को बचाया जा सके। सरिया-बगोदर अनुमंडल क्षेत्र में कई घटनाएं हुई हैं, लेकिन पुलिस मित्रों की मदद से सब ठीक रहा। जिस तरह से पुलिस मित्रों मदद करते आये हैं, आशा है कि आगे भी मदद करते रहेंगे।

राज रवानी की रिपोर्ट

Bihar Industrial Development: ग्लोबल समिट में बिहार ने दिखाई औद्योगिक ताकत,...

Bihar Industrial Development, पटना: बिहार सरकार राज्य में औद्योगिक विकास को गति देने के लिए निवेश-अनुकूल कारोबारी माहौल और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस पर...

Bihar Flood Shivraj Singh Chouhan: बाढ़ के बीच गांव पहुंची सरकार,...

Bihar Flood Shivraj Singh Chouhan, वैशाली: बिहार में बाढ़ की गंभीर स्थिति के बीच बाढ़ प्रभावित इलाकों में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि...

Bihar Brick Kiln OTS: ईंट भट्ठा कारोबारियों को ब्याज के बोझ...

Bihar Brick Kiln OTS, पटना: बिहार में वर्षों से बकाया राशि और उस पर बढ़ते ब्याज के कारण आर्थिक दबाव झेल रहे ईंट भट्ठा...