पटना : बीजेपी कोटे से बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री सह वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ने आज यानी मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया है। अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। बता दें कि आज बिहार कैबिनेट की बैठक हो रही है। सम्राट चौधरी ने कहा कि निश्चित तौर पर वित्त मंत्री के तौर पर एक बड़ी चुनौती है। लेकिन इस बार बिहार का बजट दो लाख 61 हजार करोड़ का होगा।
उन्होंने कहा कि केंद्र से भी लगातार सहायता मिलेगी और जो संसाधन हमें दिया गया है उसे संसाधन के आधार पर भी लगातार हम काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में लाखों लोगों को सीधे तौर पर रोजगार देने का जो काम किया जा रहा है। निश्चित तौर पर वह सराहनीय है।
उन्होंने कहा कि वित्तीय संसाधन काम है लेकिन उसके बावजूद बिहार विकास के मार्ग पर जा रहा है और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में लगातार काम भी हो रहा है। पूर्व सीएम व हम प्रमुख जीतनराम माझी के मंत्री विभाग पर नाराजगी पर ने कहा कि लोग उनसे बातचीत कर रहे हैं उसपर निर्णय लिया जाएगा। तेजस्वी यादव के द्वारा विश्वास मत के दौरान खेल पर उन्होंने कहा कि यह उनको समझाना है। उनको इतना भरोसा नहीं है तो कुछ लोग अपने एमएलए को लेकर हैदराबाद क्यों गए।
अभिषेक गुप्ता की रिपोर्ट







