Dhanbad : धनबाद कोयलांचल में मेडिकल एवं इंजीनियरिंग की तैयारी कराने वाला भरोसमंद व विश्वसनीय संस्थान गोल के छात्रों ने इंजीनियरिंग में भी शानदार प्रदर्शन किया है। इससे यह भी साबित होता है कि कोयलांचल में प्रतिभाओं की कमी नहीं है, बल्कि उनके ऊर्जा और क्षमता को सही दिशा देने की जरूरत है।

Dhanbad : 6 छात्रों को मिला 90 परसेंटाइल
गोल इंस्टीट्यूट धनबाद से 12 छात्रों ने जेईई मेन के लिए भाग लिया था। जिसमें 6 छात्रों को 90 परसेंटाइल से ज्यादा मार्कस आया है। कम छात्रों में उच्च प्रतिशत सफलता से उत्साहित गोल धनबाद के केंद्र निदेशक संजय आनंद ने बताया कि यह सफलता छात्रों, अभिभावकों एवं माता-पिता के साथ पुरे गोल टीम की है।

विगत कई वर्षों से यहां के छात्र साबित करते रहे हैं कि गोल की केवल मेडिकल में ही नहीं इंजीनियरिंग में भी मजबूत पकड़ है। सफल छात्रों में अपीयरिंग में नितीश कुमार 97.25 परसेंटाइल, रैंक 1231 (एस.सी. कैटगॉरी), कुमार गौरव – 94.95 परसेंटाइल, रैंक 2641 (एस.सी. कैटगॉरी), आकृति कुमारी-95.40 एवं मिनाक्षी कुमारी -92.29 परसेंटाइल, रौली कौशिक-90.66 परसेंटाइल, आतिया ओरूज 89.79 परसेंटाइल।
सफल छात्रों में नीतीश एवं गौरव के पिता सुशील कुमार धनबाद में आर.पी.एफ. में हेड कांस्टेबल एवं माता कविता कुशल गृहणी है। गोल इंस्टिट्यूट के फाउण्डर एवं मैनेजिंग डायरेक्टर विपीन सिंह ने सभी जेईई मेंस में सफल छात्रों को सफलता की बधाई दी है।
अनिल पांडे की रिपोर्ट–
Highlights







