Dhanbad News: झारखण्ड के पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा इनदिनों बंगाल दौरे पर हैं. मालूम हो कि भाजपा ने अभी से झारखंड के नेताओं को बंगाल चुनाव की जिम्मेदारी सौंपी है. इसी कड़ी में जमशेदपुर से बंगाल जाने के क्रम अर्जुन मुंडा धनबाद सर्किट हाउस में रुके जहां कार्यकर्ताओ ने उनका जोरदार स्वागत किया. मीडिया से बातचीत में अर्जुन मुंडा ने कहा कि भाजपा ने बहुत पहले पेसा कानून (PESA Act) के लिए पहल की थी. हेमंत सरकार ने दबाए रखा. मुंडा बोले कि पेसा कानून को कैबिनेट से स्वीकृति मिली है. देखते हैं आगे किस तरह से क्रियान्वयन किया जाता है. वहीं उन्होंने जी राम जी योजना के विरोध पर कहा कि नाम को लेकर विपक्ष राजनीति कर रहा है.
Dhanbad News: पश्चिम बंगाल में लॉ एंड ऑर्डर की चुनौती काफी ज्यादा: अर्जुन मुंडा
अर्जुन मुंडा सांगठनिक चुनाव झारखंड सरकार के क्रियाकलाप सहित कई मुद्दों पर भी बोले. उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में लॉ एंड ऑर्डर की चुनौती काफी ज्यादा है, वहां की सरकार राज्य में विधि व्यवस्था बनाए रखने में विफल रही है, जिसका दुष्प्रभाव राज्य की जनता झेल रही है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल के आगामी चुनाव में भाजपा को जनता से अपेक्षा है और भाजपा चाहती है कि वहां बदलाव हो, ताकि वहां की व्यवस्था में सुधार आ सके. क्योंकि पश्चिम बंगाल जो किसी जमाने में देश का गेटवे हुआ करता था, लेकिन वो आज दयनीय स्थिति में है बदलाव से उसमें सुधार आएगा.
Dhirubhai Ambani जयंती के अवसर पर रिलायंस फाउंडेशन ने जारी किए स्कॉलरशिप के नतीजे, यहां देखें
Highlights


