रांचीः 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले राम लला की प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन होने वाला है। इसको लेकर आज देश के महान खिलाड़ियों में से एक व पद्मभूषण महेंद्र सिंह धोनी को आज प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने के लिए आमंत्रण पत्र दिया गया।
ये भी पढ़ें- शिवसेना को लेकर शिंदे और ठाकरे गुट की लड़ाई फिर सुप्रीम कोर्ट पहुंची
आरएसएस के सह प्रांत कार्यवाह धनंजय सिंह ने दिया आमंत्रण पत्र
धोनी को यह आमंत्रण आरएसएस के सह प्रांत कार्यवाह धनंजय सिंह द्वारा दिया गया। इस आमंत्रण पत्र देने में साथ में भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह जी भी उपस्थित रहे।


