खगड़िया : वंचितों की मुखर आवाज, भूतपूर्व केंद्रीय मंत्री और पद्मभूषण से सम्मानित परम श्रद्धेय रामविलास पासवान की आज पुण्यतिथि के अवसर पर उनकी आदमकद प्रतिमा का अनावरण खगड़िया में हुआ। इस विशेष कार्यक्रम में भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री और प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने श्रद्धेय रामविलास पासवान को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनकी महान विरासत को याद किया। इस अवसर पर बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान भी उपस्थित रहे।
डॉ. दिलीप जायसवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि श्रद्धेय रामविलास पासवान हमेशा से ही वंचितों की आवाज रहे हैं। उनका योगदान भारतीय राजनीति और समाज के विकास में अविस्मरणीय है। उनकी विचारधारा और संघर्षों ने समाज के वंचित वर्गों को न्याय दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होने आगे कहा कि श्रद्धेय रामविलास पासवान की इस प्रतिमा से हमें उनके दिखाए मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिलेगी और समाज के हाशिए पर रहने वाले लोगों की उन्नति के लिए कार्य करने का संकल्प मजबूत होगा।
यह भी देखें :
इस ऐतिहासिक आयोजन में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने भी श्रद्धेय रामविलास पासवान के विचारों और उनकी सेवाओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि श्रद्धेय रामविलास पासवान का जीवन हमारे लिए प्रेरणास्त्रोत है। उनकी नीतियां और संघर्ष हम सभी के लिए मार्गदर्शक रहेंगे। कार्यक्रम में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, पार्टी कार्यकर्ता और श्रद्धेय रामविलास पासवान के प्रशंसकों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। इस आयोजन को एक ऐतिहासिक क्षण बताया। यह प्रतिमा हमें श्रद्धेय रामविलास पासवान के जीवन और संघर्षों की याद दिलाती रहेगी और उनकी प्रेरणादायक यात्रा का प्रतीक बनेगी।
यह भी पढ़े : चिराग ने पिता रामविलास की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि, कहा- हर पल खलती है उनकी कमी


