NALANDA में दीपांकर भट्टाचार्य, कहा ‘अगर तीसरी बार भाजपा सरकार बनी तो देश में…’

नालंदा: लोकसभा चुनाव को लेकर सभी दलों के बड़े नेता अपने प्रत्याशी के लिए क्षेत्र में जाकर चुनाव प्रचार कर रहे हैं। NALANDA संसदीय क्षेत्र से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी संदीप सौरभ के समर्थन में बिहारशरीफ में जनसभा को संबोधित करने के लिए माले के राष्ट्रीय महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य पहुंचे। दीपांकर भट्टाचार्य ने बिहार शरीफ की जनता से अपने प्रत्याशी के समर्थन में वोट डालने का आह्वान किया। इस दौरान वे एनडीए और भाजपा पर हमलावर भी रहे और कहा कि इस बार भाजपा लोकसभा चुनाव नहीं बल्कि संविधान, लोकतंत्र और जनता के खिलाफ जंग लड़ रही है।

यह भी पढ़ें- MUKESH SAHANI पर भाजपा लगातार हमलावर, कहा ‘वीआईपी पार्टी बिना रीढ़ की पार्टी, महागठबंधन को नहीं होगा कोई फायदा’

उन्होंने कहा कि अगर भारतीय जनता पार्टी की सरकार तीसरी बनती है तो देश में बचा संविधान भी खत्म हो जायेगा। यह चुनाव पीएम नरेंद्र मोदी की तानाशाही को समाप्त करने और लोकतंत्र को बचाने का चुनाव है। दीपांकर भट्टाचार्य ने कहा कि इंडिया गठबंधन पूरी तरह एकजुट है। इंडिया गठबंधन में नई पार्टियां जुड़ रही हैं। इंडिया गठबंधन प्रतिदिन मजबूत हो रहा है। इसके साथ ही दीपांकर भट्टाचार्य ने सीएम नीतीश पर हमला बोलते हुए कहा कि राज्य के सीएम हैं और उनके गृह क्षेत्र की जनता ठगा हुआ महसूस कर रही है। अब NALANDA की जनता बदलाव लाना चाहती है और इस बार नालंदा में बदलाव होगा।

NALANDA से आशीष कुमार की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

NALANDA

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img