धनबाद में स्वास्थ्य विभाग की प्रमंडल स्तरीय समीक्षात्मक बैठक हुई

धनबादः परिवार कल्याण कार्यक्रम की प्रगति को लेकर स्वास्थ्य विभाग की प्रमंडल स्तरीय महत्वपूर्ण समीक्षात्मक बैठक धनबाद आईआईटी-आईएसएम के गोल्डन जुबली सभागार में आयोजित हुई। जहां संयुक्त स्वास्थ्य सचिव विद्यानंद शर्मा पंकज मौजूद रहे।

कई चिकित्सा पदाधिकारी रहे मौजूद

इसके अलावे प्रमंडल स्तरीय स्वास्थ्य निदेशक, उपनिदेशक, सिविल सर्जन एवं धनबाद जिले के तमाम स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारी, चिकित्सक एवं कर्मी मौजूद रहे। परिवार कल्याण कार्यक्रम में पुरुष नसबंदी, महिलाओं की प्रसव पूर्व स्वास्थ्य देखभाल, परिवार नियोजन के विभिन्न कार्यक्रमों को बेहतर तरीके से संचालन समेत कई अन्य मानकों पर विस्तृत समीक्षा हुई।

स्वास्थय सेवा बेहतर नहीं करने वाले एवं अपने कार्य में लापरवाही बरतने वाले प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को सचिव ने क्लास भी लगाई। वही मीडिया से बात करते हुए सचिव ने बताया कि सभी जिलों की बिंदुवार समीक्षा बैठक हुई है। परिवार कल्याण कार्यक्रम में कोताही बरतने वालों पर विभाग सख्त है।

ये भी पढ़ें- सरकार की कई योजनाएं बस चुनावी स्टंट हैं-अमर कुमार बाउरी

इसके अलावा प्रखंड स्तरीय सरकारी अस्पतालों एवं सदर अस्पताल में बेहतर चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध हो इसके लिए वह निरीक्षण भी करेंगे और आम जनता को बेहतर चिकित्सकीय सुविधा मुहैया कराने के सभी साधनों की समीक्षा होगी।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img