Dhanbad: सावन की पहली सोमवारी पर होगा दिव्य शिव महाआरती का आयोजन

वाराणसी के आचार्य रणधीर की टीम करेगी परफॉर्म

धनबाद : आजादी के अमृत महोत्सव के मद्देनजर सावन की पहली सोमवारी के मौके पर

धनबाद एक ऐतिहासिक भव्य धार्मिक कार्यक्रम का गवाह बनेगा.

यहां के बेकर बांध यानी राजेंद्र सरोवर में भव्य शिव महा आरती का आयोजन

वाराणसी के आचार्य रणधीर एवं उनकी टीम के द्वारा किया जाएगा.

आचार्य रणधीर की टीम ने पीएम मोदी, अमित शाह समेत अन्य हस्तियों की गंगा आरती करवाई है.

इसके अलावे कई अन्य सेलिब्रिटी भी भजन संध्या में अपनी गायकी से शिव भक्ति में भक्तों को सराबोर करेंगे.

mahaarti1 22Scope News

झामुमो व्यवसायिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष ने दी जानकारी

कार्यक्रम का आयोजन झारखंड इंडस्ट्रियल एंड ट्रेड एसोसिएशन कर रहा है.

यह जानकारी एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं झामुमो व्यवसायिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अमितेश सहाय, महासचिव राजीव शर्मा एवं कोषाध्यक्ष नंद लाल अग्रवाल ने दी.

कार्यक्रम का ये है उद्देश्य

मीडिया से बात करते हुए आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य शहर के विभिन्न जल स्रोतों को संरक्षित करना एवं उसे स्वच्छ बनाना है. इसकी शुरुआत राजेंद्र सरोवर से हो रही है. वहीं शहर के अन्य लोगों को भी जिम्मेदारी देकर इसे स्वस्थ बनाने का कार्य एवं वहां पर ऐसे धार्मिक आयोजन करने की प्रथा की शुरुआत की जाएगी.

mahaarti12 22Scope News

जलाभिषेक को लेकर कांवरियों में उत्साह

बता दें कि इस साल 14 जुलाई से सावन शुरू हो रहा है. कोरोना के चलते बीते दो साल बड़े स्तर पर जलाभिषेक अनुष्ठान और मेला का आयोजन नहीं हो सका. शिवालयों पर कोरोना की पाबंदी लगी थी. वहीं इस साल सावन में शिव मंदिरों पर जलाभिषेक के लिए तैयारी शुरू हो गई. मंदिर सजाए जा रहे हैं. 14 जुलाई से शुरू होकर 12 अगस्त तक सावन माह में चार सोमवार पड़ रहे हैं. पहला सोमवारी 18 जुलाई, दूसरा सोमवारी 25 जुलाई, तीसरा सोमवारी एक अगस्त व चौथा सोमवारी आठ अगस्त को पड़ रहा है. भगवान शिव को समर्पित सावन माह की सोमवारी को लेकर शिवभक्तों में खासा उत्साह देखा जा रहा है. कांवर से जलाभिषेक की तैयारी में जुट गए है. कांवर, गेरुआ वस्त्र की बिक्री शुरू हो गई है.

रिपोर्ट: राजकुमार जायसवाल

Saffrn

Trending News

Bihar Agriculture Package:बिहार के लिए विशेष कृषि पैकेज की मांग, राम...

 बिहार के कृषि मंत्री राम कृपाल यादव ने केंद्र से विशेष कृषि पैकेज की मांग की, MSP पर दलहन-तेलहन खरीद और अतिरिक्त सहायता पर...

Bihar Skill Development: युवाओं को Digital Skills में दक्ष बनाने पर...

 बिहार में डिजिटल स्किल्स को बढ़ावा देने के लिए आईटी मंत्री श्रेयसी सिंह ने AI आधारित प्रशिक्षण को शामिल करने के निर्देश दिए, रोजगार...

JTET में बदलाव पर पलामू-गढ़वा में आक्रोश, हेमंत सरकार को घेरा

Jharkhand: JTET (झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा) से भोजपुरी, मगही और अंगिका भाषाओं को हटाये जाने के मुद्दे पर गढ़वा में सियासी घमासान तेज हो...

Garhwa में मनरेगा योजना अंतर्गत राशि घोटाला करने पर हुई कार्रवाई,...

Garhwa: सरकारी दायित्वों के प्रति लापरवाही एवं अनियमितता बरतने के विरुद्ध उपायुक्त दिनेश कुमार यादव द्वारा प्रखंड रंका के प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी (मनरेगा) पर...

बाघमारा भूधसान घटना स्थल पहुंचे विधायक जयराम महतो, BCCL को ठहराया...

Jharkhand: बाघमारा सोनारडीह के टाण्डाबारी में कल हुए भूधसान की घटना की जानकारी पाकर आज डुमरी विधायक जयराम महतो घटनास्थल पहुंचे। यहां आकर घटनास्थल...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img