DM ने सदर अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, नदारद रहे कई कर्मी

मुंगेर : मुंगेर सदर अस्पताल में लगातार मिल रही अनियमिता की शिकायत के बाद आज जिलाधिकारी अवनीश कुमार सिंह ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सदर अस्पताल के कई चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मी अनुपस्थित पाए गए। उपाधीक्षक कार्यालय में अनुपस्थित पाए गए गर्मियों के रजिस्टर का फोटो खींचकर जिलाधिकारी अपने साथ ले गए। इस दरमियान जिलाधिकारी ने उपाधीक्षक कार्यालय इमरजेंसी वार्ड ओपीडी प्रसव वार्ड जांच घर का जायजा लिया और मरीजों से पूछताछ कर होने वाली कठिनाई के संबंध में जानकारी ली।

Goal 6 22Scope News

जिलाधिकारी ने सिविल सर्जन को सर्जरी के लिए ड्यूटी लगाने का दिया निर्देश

सदर अस्पताल में बरसों बाद मिले सर्जन चिकित्सा की स्थापना चर्म रोग विशेषज्ञ के तौर पर होने की जानकारी मिलने पर जिलाधिकारी ने सिविल सर्जन को सर्जरी के लिए ड्यूटी लगाने का निर्देश दिया। ओपीडी में भव्या एप के तहत मरीज को चिट्ठा काटने में एंड्राइड मोबाइल नहीं रहने के कारण किसी प्रकार की दिक्कत नहीं हो इसका समाधान करने का निर्देश डीपीएम को दिया। बाद मे डीएम ने बताया कि लगातार मिल रही अनियमित की शिकायत पर उन्होंने अस्पताल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मी अनुपस्थित पाए गए हैं जिनसे स्पष्टीकरण करते हुए आवश्यक कार्रवाई किए जाने की बात कही।

यह भी पढ़े : दहेज के खातिर विवाहिता की पति ने गला घोटकर की हत्या

यह भी देखें :

गौतम कुमार की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img