LPG की भारी किल्लत व बढ़ती कीमतों के खिलाफ पटना में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, राजेश राम के नेतृत्व में सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता

पटना : पटना के इनकम टैक्स चौराहा पर आज एलपीजी सिलेंडर की भारी किल्लत एवं लगातार बढ़ती कीमतों के खिलाफ बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजेश राम के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसजनों ने जोरदार प्रदर्शन किया एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी का पुतला दहन किया गया।

आज पूरे देश में गैस सिलेंडर की भारी किल्लत हो गई है और आम जनता को घंटों लाइन में खड़ा रहना पड़ रहा है – प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम

बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश राम ने देश में उत्पन्न गैस सिलेंडर संकट को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि आज पूरे देश में गैस सिलेंडर की भारी किल्लत हो गई है और आम जनता को घंटों लाइन में खड़ा रहना पड़ रहा है। स्थिति इतनी भयावह हो चुकी है कि पंजाब, उत्तर प्रदेश और हरियाणा में गैस के लिए लाइन में लगे बुजुर्गों की मौत की खबरें सामने आई हैं, जो बेहद दुखद और चिंताजनक है।

Bihar Congress 1 22Scope News

राजेश राम ने कहा- केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण आज देश की आम जनता महंगाई और आवश्यक वस्तुओं की कमी से त्रस्त है

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि यह स्थिति केंद्र सरकार की नाकामी और कुप्रबंधन का सीधा उदाहरण है। सरकार आम जनता की बुनियादी जरूरतों को पूरा करने में पूरी तरह विफल हो चुकी है, जबकि प्रधानमंत्री और उनके मंत्री केवल प्रचार में व्यस्त हैं। राजेश राम ने कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण आज देश की आम जनता महंगाई और आवश्यक वस्तुओं की कमी से त्रस्त है। एलपीजी सिलेंडर की किल्लत ने आम लोगों के घरों का चूल्हा ठंडा कर दिया है, जबकि लगातार बढ़ती कीमतों ने गरीब और मध्यम वर्ग की कमर तोड़ दी है।

Bihar Congress 2 22Scope News

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की

उन्होंने कहा कि सरकार जनता की समस्याओं से पूरी तरह बेखबर है और सिर्फ अपनी राजनीतिक लाभ-हानि में व्यस्त है। कांग्रेस पार्टी आम जनता के इस दर्द को बर्दाश्त नहीं करेगी और सड़क से सदन तक इस मुद्दे को मजबूती से उठाती रहेगी। राजेश राम ने मांग की कि सरकार तुरंत गैस आपूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त करे, दोषियों की जिम्मेदारी तय करे। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और एलपीजी की आपूर्ति सुचारू करने तथा कीमतों में तत्काल कमी की मांग की।

Bihar Congress 3 22Scope News

प्रदेश अध्यक्ष के अलावा भारी संख्या में कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे

इस प्रदर्शन में विधान परिषद में कांग्रेस दल के नेता डॉ. मदन मोहन झा, पूर्व विधान पार्षद प्रेमचंद्र मिश्रा, अनुशासन समिति के अध्यक्ष कपिलदेव प्रसाद यादव, मीडिया चेयरमैन राजेश राठौड़, अमिता भूषण, ब्रजेश पांडेय, असितनाथ तिवारी, डॉ. संजय यादव, कुमार आशीष, मिन्नत रहमानी, पंकज यादव, चंद्रप्रकाश सिंह, वैद्यनाथ शर्मा, राजीव मेहता, अरविंद लाल रजक, उदय शंकर पटेल, शशि रंजन, गुंजन पटेल, उमेश कुमार राम, हसीब अनवर, अशोक गगन, शशांत शेखर, सुधीर शर्मा, नदीम अख्तर अंसारी, साधना रजक, विमलेश तिवारी, मृणाल अनामय, कमलेश कमल, मंजीत आनंद साहू, नलिनी रंजन झा, रंजीत कुमार वाल्मीकी, प्रेमचंद सिंह, प्रो. शशि कुमार सिंह, सत्येंद्र कुमार सिंह, सिद्धार्थ क्षत्रिय, डॉ. अमन कुमार, राकेश कुमार मुन्ना, सुनील कुमार सिंह, शशि भूषण पंडित, रीता सिंह, राजेंद्र चौधरी, दौलत इमाम, ब्रज किशोर कुशवाहा, कुमारी माला, गुरजीत सिंह, विशाल यादव, धनंजय शर्मा, निधि पांडेय, प्रमोद पटेल, विमल यादव, धमेंद्र कुमार निराला, रजनीश कुमार, अशोक पासवान, अबु तमीम, प्रकाश चंद्र झा, विजेंद्र यादव, महेंद्र यादव, डॉ. रवि शंकर, संतोष मंडल, रामसागर पांडेय, तारक चौधरी, रूमा सिंह, शंकर चौधरी, रंजीत यादव, रकटू प्रसाद, मो. कामरान, किशोर कुमार, संजय पांडेय, सार्जन सिंह, अरविंद मुकुल, नरेश अकेला, सतीश कुमार और महेश राय सहित बड़ी संख्या कांग्रेसजन एवं जिलाध्यक्ष मौजूद थे।

Bihar Congress 22Scope News

यह भी देखें :

यह भी पढ़े : LPG की किल्लत पर सवाल, एजेंसी पर सुबह 4 बजे से कतार में खड़े दिखे लोग

अमित झा की रिपोर्ट

मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाइट योजना के संबंध में प्रकाशित समाचार...

पटना : मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाइट योजना के संबंध में प्रकाशित समाचार में योजना के क्रियान्वयन, अनुश्रवण एवं अनुरक्षण व्यवस्था से संबंधित तथ्यों...

Bermo Muharram News: चंद्रपुरा में मोहर्रम का अनोखा नजारा, अखाड़ों के...

Bermo Muharram News: बोकारो ज़िले के बेरमो इलाके में शनिवार को मुहर्रम का त्योहार शांति और आपसी भाईचारे के साथ संपन्न हुआ। चंद्रपुरा, पिपराडीह,...

Jamshedpur Anti Drug Campaign: नशा विरोधी अभियान का समापन, मानव श्रृंखला...

Jamshedpur Anti Drug Campaign: नशीले पदार्थों के सेवन के बुरे असर के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए पूरे राज्य में चलाए जा रहे अभियान...