जहानाबाद : जहानाबाद में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर जहानाबाद जिला प्रशासन तैयारी में जुट गई है। जहां इस चुनाव के मद्देनजर मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से जागरूकता अभियान के तहत समहारणालय परिसर में हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की गई। इस हस्ताक्षर अभियान में जहानाबाद डीएम रिचि पांडे, एसपी और उप विकास आयुक्त सहित अधिकारियों ने हस्ताक्षर कर अभियान की शुरुआत की।
मौके पर मौजूद जिलाधिकारी रिची पांडे ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से अभियान की शुरुआत की गई है। प्रथम चरण में हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है। इसके बाद मतदान केदो पर जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा। जिलाधिकारी ने कहा कि एक अच्छी सरकार को चुनने के लिए हम सभी को अपने मताधिकार का प्रयोग करना अति आवश्यक है। ताकि एक बेहतर और मजबूत सरकार मिल सके।
गौरव सिन्हा की रिपोर्ट


