दस्तावेज नवीस संघ ने लगाया जिला निबंधन पदाधिकारी पर रिश्वत मांगने का आरोप, किया प्रदर्शन

बोकारोः दस्तावेज नवीस संघ की जिला इकाई बोकारो ने जिला निबंधन पदाधिकारी के कार्यालय के समीप आज जिला निबंधन पदाधिकारी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान जिला नवीस संघ के जिला अध्यक्ष सीताराम शर्मा ने जिला निबंधन पदाधिकारी पर रिश्वत लेने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि बिना रिश्वत लिए ना तो रजिस्ट्री कर रहे हैं और ना ही पावर ऑफ अटॉर्नी दे रहे हैं ऐसी स्थिति में आम लोगों के साथ-साथ नवीस का भी शोषण बदसूरत जारी है। लिहाजा हम लोग अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं।

दस्तावेज नवीस संघ ने किया प्रदर्शन

उन्होंने कहा कि जब तक उनका स्थानांतरण नहीं किया जाता है। तब तक हमलोग कार्य पर नहीं लौटेंगे। संघ से जुड़े लोगों ने इसकी उच्चस्तरीय जांच करने की भी मांग की है। नवीस संघ से जुड़े लोगों का कहना है कि जब कोई भी जोड़ा शादी करने के लिए आता है। तो उसके साथ इस अधिकारी द्वारा बदसलूकी तथा बदतमीजी के साथ-साथ अमानवीय व्यवहार किया जाता है। ऐसे में नविस के साथ भी इनका अमानवीय व्यवहार किया जाता है। जिसको लेकर हम लोग अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। हालांकि जिला निबंधन पदाधिकारी ने कहा कि गलत कार्यों को रोके जाने से लोग अक्रोशित है मेरे ऊपर लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं।

Bihar Flood Survey: सम्राट चौधरी और शिवराज सिंह चौहान ने किया...

Bihar Flood Survey, पटना: बिहार में बाढ़ से प्रभावित इलाकों की स्थिति का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि, किसान...

Tirumala Electric Buses: अनंत अंबानी का वादा पूरा, रिलायंस फाउंडेशन ने...

Tirumala Electric Buses: तिरुमला आने वाले श्रद्धालुओं की यात्रा को अधिक आरामदायक और पर्यावरण के अनुकूल बनाने की दिशा में रिलायंस फाउंडेशन ने तिरुमला...

Vaishali Flood News: नाव पर सवार होकर बाढ़ प्रभावित इलाकों का...

Vaishali Flood: बिहार में बाढ़ की स्थिति के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को वैशाली के...