बिहार में खुलेगा तलवारबाजी का ओलंपिक ट्रेनिंग सेंटर – डॉ.मनसुख मंडाविया

बिहार में खुलेगा तलवारबाजी का ओलंपिक ट्रेनिंग सेंटर – डॉ.मनसुख मंडाविया

पटना, 16 दिसंबर 2025 : बिहार की खेल मंत्री सुश्री श्रेयसी सिंह ने आज ,बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक सह मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री रवीन्द्रण शंकरण,उप निदेशक श्री हिमांशु सिंह तथा राज्य के दो खेल सलाहकारों के साथ, खेल एवं युवा मामले के केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया और राज्य मंत्री श्रीमती रक्षा एन. खडसे से दिल्ली स्थित उनके सरकारी आवास पर मुलाकात की।

WhatsApp Image 2025 12 16 at 19.05.49 22Scope News

श्रेयसी सिंह ने खेल के क्षेत्र में सुदृढ़ता के साथ वैश्विक स्तर पर बिहार की उभरती छवि और और उपलब्धियों के लिए बिहार सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों और सहयोगों के बारे में उन्हें अवगत कराया।

WhatsApp Image 2025 12 16 at 19.05.49 1 22Scope News

बिहार में खेल और खिलाड़ियों के सर्वांगीण विकास के लिए केंद्र करेगा मदद

डॉ. मनसुख मंडाविया ने प्रयासों और उपलब्धियों की सराहना करते हुए बिहार में खेल और खिलाड़ियों के सर्वांगीण विकास के लिए केंद्र द्वारा हर संभव प्रयास और सहयोग करने का आश्वासन दिया। खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने बिहार में भी ओलंपिक ट्रेनिंग सेंटर खोलने का आग्रह और प्रस्ताव डॉ.मंडाविया के समक्ष रखा जिस पर तलवारबाजी के लिए बिहार में ओलंपिक ट्रेनिंग सेंटर खोलने के संबंध में केंद्रीय खेल मंत्री ने अपनी मौखिक सहमति दे दी।

जनवरी में देश भर के खेल विशेषज्ञों, खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों के साथ होगा विचार मंथन

जनवरी महीने में होने वाली खेल मंथन शिविर में हिस्सा लेने के लिए मनसुख मंडाविया ने बिहार की खेल मंत्री सुश्री श्रेयसी सिंह ,खेल विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ.बी. राजेंदर और बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक सह मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री रवीन्द्रण शंकरण को आधिकारिक तौर पर आमंत्रित किया। इस खेल मंथन शिविर में मिशन ओलंपिक के तहत देश में ज्यादा से ज्यादा ओलंपिक ट्रेनिंग सेंटर खोलने और ओलंपिक में पदक जीतने संबंधी महत्त्वपूर्ण विषयों पर देश भर के खेल विशेषज्ञों, खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों के साथ विचार मंथन होगा।

चीन में प्रस्तावित स्पोर्ट्स एक्सपो में शामिल होगी बिहार की टीम

श्रेयसी सिंह ने मई महीने में चीन में होने वाले स्पोर्ट्स एक्सपो में शामिल होने के लिए एक प्रस्ताव केंद्रीय खेल मंत्री के सामने रखा जिसे मनसुख मंडाविया ने तत्काल सहर्ष स्वीकार करते हुए कहा कि केन्द्र और बिहार के अधिकारियों की एक टीम इस स्पोर्ट्स एक्सपो में जरूर शामिल होगी।

छात्रों के सेहत, स्वास्थ्य और वैज्ञानिक तरीके से उनके प्रशिक्षण पर की चर्चा

WhatsApp Image 2025 12 16 at 19.05.48 22Scope News

WhatsApp Image 2025 12 16 at 19.05.47 1 22Scope News

रक्षा खडसे ने विशेषकर स्कूल के बच्चों के बीच खेल संस्कृति के विकास और उनके बीच प्रतिभा चयन को लेकर चर्चा की साथ ही साथ खेल के अनुरूप उनकी सेहत ,स्वास्थ्य और वैज्ञानिक तरीके से उनके प्रशिक्षण संबंधी विषयों पर भी विस्तार से अपनी राय रखी।
श्रेयसी सिंह ने डॉ.मंडाविया और रक्षा खडसे को मधुबनी पेंटिंग्स से सुसज्जित साड़ी,अंग वस्त्र और बोधि वृक्ष का प्रतीक चिन्ह उन्हें देकर उनका अभिनंदन किया।

ये भी पढ़े :  एलएनजेपी अस्पताल बनेगा हाइटेक,नये बिल्डिंग में 400 बेड की होगी व्यवस्था,8 अतिरिक्त ओटी का भी होगा निर्माण

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img