गढ़वाः जिला के रंका अनुमंडल मुख्यालय स्थित परियोजना बालिका उच्च विद्यालय और कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में डाॅ सर्वपल्ली राधाकृष्णन जयंती धूमधाम से मनाई गई. क्रार्यक्रम की शुरुआत शिक्षाविद डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित एवं माल्यार्पण कर किया गया. शिक्षको ने कहा कि आज सभी छात्राओं को डॉ सर्वपल्ली के जैसा होने की आवश्यकता है. वर्तमान परिवेश में शिक्षक एवं समस्त छात्र छात्राओं के बीच पिता तुल्य और दोस्त जैसा व्यवहार होना चाहिए. जिसमें अनुशासन और संस्कार की पराकाष्ठा होनी चाहिए.
रिपोर्टः आकाश दीप


