नशे में धुत स्कॉर्पियो ड्राइवर ने ऑटो में मारी टक्कर, एक की मौत, 2 जख्मी

नशे में धुत स्कॉर्पियो ड्राइवर ने ऑटो में मारी टक्कर, एक की मौत, 2 जख्मी

बांका : बांका जिले के अमरपुर बांका मुख्य मार्ग में खेमीचक में नशे में धुत स्कॉर्पियो ड्राइवर ने आलू लदे ऑटो को पीछे से टक्कर मार दिया। जिससे मौके पर ही एक व्यक्ति की मौत हो गई तथा दो अन्य घायल हो गए।

DIARCH Group 22Scope News

स्कॉर्पियो ड्राइवर ने ऑटो में मारी टक्कर, एक की मौत दो जख्मी 

3962581b b66e 4a9d 8316 8d88f85b3791 22Scope News

मृतक धनुवा निझरी निवासी विनोद मंडल है

आपको बता दें कि मृतक धनुवा निझरी निवासी विनोद मंडल है। ऑटो चालक चोरवैय गांव निवासी अरुण वैध ने बताया की धर्मपुर से ऑटो पर आलू लोड कर अमरपुर जा रहा था। साथ में व्यापारी नीलांबर मंडल एवं विनोद कुमार बगल में ही बैठे थे। स्कूल के समीप ब्रेकर पार करने के दौरान अनियंत्रित स्कार्पियो ने पीछे से टक्कर मार दिया। जिससे ऑटो पलट गया तथा सभी लोग उसमें दब गए।

 

गुस्साए लोगों ने मुख्य मार्ग को करीब एक घंटे जाम कर दिया

वहीं गुस्साए लोगों ने मुख्य मार्ग को करीब एक घंटे जाम कर दिया। सूचना पर पहुंचे अमरपुर थाना अध्यक्ष पंकज कुमार झा ने समझा-बुझाकर आक्रोशित लोगों को शांत कराया व जाम को तुड़वाया। पुलिस ने नशे में धुत स्कॉर्पियो ड्राइवर एवं एक अन्य युवक को हिरासत में ले लिया हैं और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

यह भी देखें :

यह भी पढ़े : Big Breaking : पंजाब के सरहिंद में बड़ा ट्रेन हादसा, गरीब रथ एक्सप्रेस में लगी आग

दीपक कुमार रिपोर्ट

Jharkhand Teacher Protest 2026: 5 सितंबर को शिक्षक दिवस पर क्यों...

Jharkhand Teacher Protest 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर जहां राज्यभर के शिक्षक इस दिन को उत्साह के साथ मनाने की तैयारी में हैं, वहीं...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह में BJP कार्यकर्ताओं पर लाठी...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह के पचंबा थाना परिसर में BJP कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा लाठी चलाये जाने के आरोप को लेकर राजनीतिक...

Garhwa Tractor Theft Case: गढ़वा से चोरी हुआ ट्रैक्टर रोहतास में...

Garhwa Tractor Theft Case: जिले में ट्रैक्टर चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए चोरी गया ट्रैक्टर रोहतास से बरामद कर लिया...