स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही की वजह से सर्पदंश पीड़ित महिला की हुई मौत नहीं खुला अस्पताल का द्वार

सिमडेगा:अस्पताल प्रबंधन और स्वास्थ्य कर्मियों की लापरवाही के कारण सर्पदंश से पीड़ित एक महिला की मौत की घटना प्रकाश में आई है। बताया गया कि बुधवार की देर रात बानो थाना क्षेत्र स्थित पाडो बादलूम गांव निवासी सुमित्रा देवी अपने घर में सो रही थी। इसी क्रम में एक जहरीले सांप ने उसे डस लिया। घटना के बाद गुरुवार की सुबह लगभग 3 बजे के आसपास सुमित्रा की बहन कमला देवी और उनके परिजन सुमित्रा को लेकर बानो पीएससी पहुंचे। बताया कि पीएससी का गेट बंद था।

उन्होंने बताया कि काफी चिल्लाने और दरवाजा खटखटाने के बावजूद एसी का गेट नहीं खुला जिसके बाद वह लोग उस दिन इंतजार किए और फिर पीड़ित सुमित्रा को लेकर कोलेबिरा अस्पताल पहुंच गए। परिजनों के अनुसार कोलेबिरा अस्पताल में चिकित्सकों ने पीड़ित का इलाज शुरू किया। लेकिन पीड़ित महिला की स्थिति बिगड़ने के कारण उसे सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। यहां भी सुमित्रा के परिजनों को एंबुलेंस के लिए इंतजार करना पड़ा।

222 22Scope News

एंबुलेंस नहीं मिलने पर परिजन अपने वाहन से पीड़ित सुमित्रा को लेकर सदर अस्पताल आने लगे। इसी क्रम में रास्ते में ही सुमित्रा ने दम तोड़ दिया। सदर अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने सुमित्रा को मृत घोषित कर दिया। सुमित्रा की मौत ने एक बार फिर स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही उजागर की है।

जिप अध्यक्ष ने मृतक महिला के परिजनों को दी आर्थिक मदद घटना की जानकारी मिलने के बाद गुरुवार की सुबह जिप अध्यक्ष रोस प्रतिमा सोरेंग और बानो के जिप सदस्य बरजो कांडूलना मृतक महिला के घर पहुंचे। परिजनों से घटना की जानकारी लेने के बाद जिप अध्यक्ष ने डीसी एवं अन्य वरीय अधिकारियों से मामले की जांच कर लापरवाह स्वास्थ्य अधिकारी और कर्मियों पर कार्रवाई की मांग की। इधर सुमित्रा की मौत पर दुख व्यक्त करते हुए जिप अध्यक्ष और जिप सदस्य ने परिजनों को ढांढस बंधाया और तत्काल मदद के रूप में 2 हजार का आर्थिक सहयोग किया।

अस्पताल का गेट बंद रखना गंभीर मामला: सीएस अस्पताल की लापरवाही के कारण सर्पदंश से पीड़ित महिला की मौत पर सीएस ने जांच की बात कही है। सीएस ने कहा कि अस्पताल का गेट बंद रखना गंभीर मामला है। उन्होंने कहा कि वह मामले की जांच करेंगे और जो भी दोषी पाए जाएंगे उस पर कार्रवाई की जाएगी।

Saffrn

Trending News

Garhwa में मनरेगा योजना अंतर्गत राशि घोटाला करने पर हुई कार्रवाई,...

Garhwa: सरकारी दायित्वों के प्रति लापरवाही एवं अनियमितता बरतने के विरुद्ध उपायुक्त दिनेश कुमार यादव द्वारा प्रखंड रंका के प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी (मनरेगा) पर...

बाघमारा भूधसान घटना स्थल पहुंचे विधायक जयराम महतो, BCCL को ठहराया...

Jharkhand: बाघमारा सोनारडीह के टाण्डाबारी में कल हुए भूधसान की घटना की जानकारी पाकर आज डुमरी विधायक जयराम महतो घटनास्थल पहुंचे। यहां आकर घटनास्थल...

बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत, हर सोमवार-शुक्रवार लगेगा सहायता शिविर

पटना : प्रदेश में निर्बाध बिजली आपूर्ति के ऊर्जा विभाग ने एक बड़ा मास्टर प्लान तैयार किया है। जिससे उपभोक्ताओं को अब किसी प्रकार...

बिहार में नर्सिंग संस्थानों को अब ऑनलाइन मान्यता, बढ़ेगी पारदर्शिता

पटना : नर्सिंग संस्थानों को डिजिटल प्लेटफॉर्म से ऑनलाइन मान्यता प्रदान करने की सुविधा का शुभारंभ बुधवार को स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने किया।...

छपरा में कल भूमि सुधार जन संवाद, उपमुख्यमंत्री सुनेंगे जमीन विवाद

पटना : जमीन से जुड़े मामलों में आम लोगों की परेशानी दूर करने के उद्देश्य से दो अप्रैल 2026 को छपरा शहर स्थित भिखारी...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img